News :
गोपेश्वर में विधिक जागरूकता शिविर, न्याय तक पहुंच आसान बनाने पर जोर बिन लाइसेंस मांस बेचते 3 दुकान संचालक को पुलिस ने लिया हिरासत में दो महिलाओं से मोबाइल, पर्स छीनने वाला अभियुक्त गिरफ्तार महिला का अपहरण करने के प्रयास में एक और अभियुक्त गिरफ्तार मिस ट्रेडिशनल में दिखा संस्कृति और आधुनिक फैशन का संगम जान बख्शने की एवज में 2 लाख की रंगदारी मांगने वाले 2 युवक गिरफ्तार अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण* साइबर हमलों के खिलाफ एसटीएफ़ की मजबूत कार्यवाही, एक सप्ताह में साइबर टीम ने बचाये पीड़ितों के 73 लाख रूपये महीने में पांच दिन वर्किंग रखने की मांग है जायज? भारत दर्शन' पर उत्तराखण्ड पहुंचे नॉर्थ ईस्टर्न पुलिस अकादमी के प्रशिक्षुओं ने डीजीपी से की भेंट

साइबर हमलों के खिलाफ एसटीएफ़ की मजबूत कार्यवाही, एक सप्ताह में साइबर टीम ने बचाये पीड़ितों के 73 लाख रूपये

  • Share
साइबर हमलों के खिलाफ एसटीएफ़ की मजबूत कार्यवाही, एक सप्ताह में साइबर टीम ने बचाये पीड़ितों के 73 लाख रूपये

shikhrokiawaaz.com

09/27/2026


देहरादून-: मॉडर्न वर्ड में चोरों व ठगों का चोरी करने के अंदाज़ में बड़ा शिफ्ट आया है,जिसके चलते वह अब घर बैठे लोगों के बैंक अकाउंट में बस एक फ़ोन के मध्यम से सेंधमारी कर लाखो, करोड़ो लोगो की धनराशि लूट ले रहे है और पीड़ित के पता लगने तक पैसे को एक खाते से दूसरे खातों में ट्रांसफर कर पुलिस व एसटीएफ़, साइबर टीम के लिए बड़ी चुनौती बने है। हालांकि ठगों के इस पैंतरों के खिलाफ उत्तराखंड़ एसटीएफ़ व साइबर टीम द्वारा अपनी कार्यवाही में तेजी व सटीकता के आधार पर जहां अभियुक्त बैठे है उनके गढ़ तक हमला बोल कानूनी कार्यवाही की जा रही है, वहीं ठगों द्वारा जिन बैंक खातों के माध्यम से इन ठगी को अंजाम दिया जा रहा है, उनपर भी साइबर/एसटीएफ़ टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए न सिर्फ उन खाता धारकों की धरपकड की जा रही है बल्कि उक्त खातों को भी फ्रीज कर होल्ड किये पीड़ितों की धनराशि वापिस उनको लौटाई जा रही है।


जिस क्रम में एसटीएफ़/साइबर टीम द्वारा इस सितंबर के गत 1 एक हफ्ते में साइबर हमलावरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को बड़ी राहत दी है। गत पिछले हफ्ते में एसटीएफ़ द्वारा 73 लाख रुपये की धनराशि बचाते हुए पीड़ितों को वापिस उनके खातों में सौपे जाने की कार्यवाही की जा रही है।

                    

 एसटीएफ़ द्वारा डाटा जारी करते हुए बताया कि साईबर हेल्प लाईन 1930 (साइबर /एसटीएफ) उत्तराखण्ड देहरादून मे 19 सितंबर को निर्मला भट्ट निवासी पिथौरागढ द्वारा अपने साथ इन्शुरन्स पालिसी अपडेट करने के नाम पर 93 हज़ार 130 रुपये की ठगी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी जिसपर साइबर हेल्प लाइन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पीड़िता के पैसे होल्ड करवाये। वहीं 23 सितंबर को गीता देवी निवासी झनकईया जनपद उधमसिंहनगर द्वारा अपने साथ ऑनलाइन एपीके लिंक फ्राड के कारण 1लाख 88 हज़ार रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत दर्ज करवाई थी जिसपर साइबर टीम ने कार्यवाही करते हुए ठगों के खातों में आये पीड़िता के 71 हज़ार 973.08 रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।


22 सितंबर को साइबर पुलिस में दर्ज एक और शिकायत में कार्तिकेय निवासी पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा अपने साथ

एपीके लिंक फ्रॉड 50 हज़ार रूपये की साईबर धोखाधडी की  शिकायत दर्ज करवाई थी ,जिसपर फौरन कार्यवाही करते हुए साइबर टीम ने ठगों के खातों में पीडित के 49 हज़ार 999 रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।  24 सितंबर को प्राप्त एक शिकायत में अतुल रावत (निवासी- ऋषिकेश, जनपद देहरादून) द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि अज्ञात साइबर ठगों द्वारा उन्हें एक फर्जी ट्रेडिंग इंवेस्टमेंग एप्प के माध्यम से झांसा देकर 2 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई है। साइबर हेल्पलाइन 1930 में नियुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंकों एवं मर्चेंट नोडल अधिकारियों से तत्काल समन्वय स्थापित किया गया। टीम की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप ठगी गई धनराशि में से 1 लाख 33 हज़ार 408.72 रुपये की राशि को संदिग्ध बैंक खातों में तुरंत फ्रीज/होल्ड करवा दिया गया है।


वहीं 23 सितंबर को एक और पीड़ित विजय अरोरा निवासी पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा अपने साथ एपीके फाईल के कारण क्रेडिट कार्ड फ्राड होने पर 56 हज़ार 502 रूपये की  साईबर धोखाधडी की शिकायत की थी। साइबर टीम ने इसमें भी पीड़ित के 56 हज़ार 502 रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी। 


24 सितंबर को बबली देवी निवासी बागेश्वर जनपद बागेश्वर द्वारा अपने साथ ट्रेडिंग इंवेस्टमनेट के माध्यम से पैसा डबल करने का झांसा देकर 97 हज़ार 500 रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत की गई। साइबर टीम की त्वरित कार्यवाही से पीड़िता की 86 हज़ार 101.02 रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी है।


साइबर टीम/एसटीएफ़  द्वारा 19 सितंबर से 26 सितंबर तक अब तक पीड़ितों के 73 लाख रुपये की धनराशि बचाई गयी है, अब उक्त सभी पीड़ितो की ठगों व संदिग्ध खातों में बचाई गयी धनराशि को वापिस उनके खातों में पहुँचाने की कार्यवाही की जा रही है।


             

Comments
comment
date
latest news
सफलता: बरेली से लाये 129 ग्राम हेरोइन संग 1 तस्कर गिरफ्तार

सफलता: बरेली से लाये 129 ग्राम हेरोइन संग 1 तस्कर गिरफ्तार