News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

एसटीएफ ने पकड़ा हथियारों का तस्कर

  • Share
एसटीएफ ने पकड़ा हथियारों का तस्कर

shikhrokiawaaz.com

12/06/2025


उत्तराखण्ड:प्रदेश की एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है,रूद्रपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में एक अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर मौ0 आसिम(उम्र32) पुत्र शकील अहमद निवासी ग्राम धनसारा थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 04 अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल, 01 बंदूक और 40 कारतूस बरामद हुए।
उक्त कार्रवाई से अवैध हथियारों का एक बड़ा नेटवर्क सामने आया है, जिसके तार उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखण्ड तक जुड़े पाए गए।
गिरफ्तार आरोपी मौ० आसिम का संबंध चर्चित नाभा जेल ब्रेक मामले से भी रहा है, वर्ष 2016 में जेल से फरार हुए आतंकियों और गैंगस्टरों को उसने कारतूस उपलब्ध कराए थे, जिसके कारण वह लगभग साढ़े छह वर्ष तक पटियाला जेल में निरुद्ध रहा। वर्ष 2023 में एनआईए ने उसके गनहाउस पर भी छापेमारी की थी,पिछले कई वर्षों से हथियारों की बड़ी सप्लाई होने की जानकारी सामने आई है।
एसटीएफ कुमाऊँ यूनिट को पिछले कुछ समय से बाजपुर क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी की सूचना मिल रही थी। लगभग एक माह की गोपनीय निगरानी के बाद टीम को जानकारी मिली कि आरोपी रूद्रपुर में भारी मात्रा में हथियार सप्लाई करने वाला है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे काशीपुर रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे से हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी अपने पिता और भाई के साथ ‘नक्श गनहाउस’ नाम से दुकान चलाता है, जो पहले भी जांच एजेंसियों के रडार पर रह चुकी है।
एसटीएफ का कहना है कि गिरफ्तार तस्कर के नेटवर्क और पिछले वर्षों की सप्लाई की जांच जारी है। अब तक की कार्रवाई में एसटीएफ कुमाऊँ यूनिट 04 मामलों में 16 अवैध पिस्टल, 01 बंदूक, 40 कारतूस और 04 आरोपियों को पकड़ चुकी है।
Comments
comment
date
latest news
रानीपोखरी पुलिस ने 02 वारण्टियो को किया गिरफ्तार

रानीपोखरी पुलिस ने 02 वारण्टियो को किया गिरफ्तार