News :
13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद

एसटीएफ़ ने धरा 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर

  • Share
एसटीएफ़ ने धरा 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर

shikhrokiawaaz.com

03/01/2024


रुद्रपुर-: एसटीएफ़ द्वारा ईनामी अभियुक्तो की धरपकड़ को चलाये जा रहे रहे अभियान में एसटीएफ को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है,जहां एसटीएफ द्वारा रुद्रपुर अंतर्गत थाना केलाखेड़ा में गैंगस्टर एक्ट के एक मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर को रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ़ आयुष अग्रवाल ने बताया कि उनकी एसटीएफ़ टीम द्वारा आज रुद्रपुर अंतर्गत थाना ट्राँजिट कैंप से 25 हज़ार ईनामी अभियुक्त सूरज गंगवार पुत्र सत्यप्रकाश गंगवार निवासी-वार्ड न0 5 खेड़ा थाना रुद्रपुर,जनपद ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ईनामी थाना केलाखेड़ा से गैंगस्टर एक्ट के एक मुकदमें में वाँछित चल रहा था।जिसको हम गिरफ्तार करने को एसटीएफ द्वारा पिछले कई दिनों से प्रयास किये जा रहे थे। उन्होंने बताया कि अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है जिसके चलते वह लगातार अपनी लोकेशन व मोबाइल नंबर बदल रहा था। इस दौरान आज शुक्रवार सुबह एसटीएफ़ को लेकिन आज सुबह टीम को मिले एक इनपुट के बाद एसटीएफ़ द्वारा ईनामी अभियुक्त को रुद्रपुर के ट्राँजिट कैंप में  घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया। 

एसएसपी ने जानकारी दी कि अभियुक्त गगनदीप सिंह गैंग का सक्रिय सदस्य है। इसके व इसके 8-10 गैंग के सदस्यों पर 20 जून 2023 को केलाखेड़ा हाइवे स्थित मदीना मुस्लिम होटल के मालिक मो0 शफी के भाईयों व कर्मचारियो के साथ मारपीट व हत्या के इरादे से अंधाधुन्ध फायरिंग करने के गम्भीर आरोप है। उक्त घटना के बाद से उक्त गैंग के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है,तभी से अभियुक्त फरार चल रहा था। अभियुक्त के खिलाफ उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। अभियुक्त ईनाम घोषित होने के बाद से उ0प्र0 के बरेली , मुरादबाद जनपदो में छिपकर रह रहा था। पकड़े गए गैंगस्टर की गिरफ्तारी में सर्विलांस एक्सपर्ट किशन चन्द की विशेष भूमिका रही है।
Comments
comment
date
latest news
21 की शाम थम जाएगा चुनावी प्रचार,23 को सार्वजनिक अवकाश

21 की शाम थम जाएगा चुनावी प्रचार,23 को सार्वजनिक अवकाश