News :
काशीपुर में अवैध अन्तराष्ट्रीय कॉल सेन्टर का एसटीएफ ने किया भंडाफोड़, 1 गिरफ़्तार दून लीजेंड्स फुटबॉल क्लब ने 2 महीने में जीत 2 टूर्नामेंट बच्चों के ऑनलाइन यौन शोषण के खिलाफ उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई फर्जी लिंक से लेकर ऑनलाइन गेमिंग तक, साइबर ठगी के नए तरीकों पर पौड़ी पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस मुस्तैद प्रदेश के 10 जनपदों में बारिश, चारो धाम में हुई बर्फबारी मेडिकल एडमिशन फर्जीवाड़े में 3 और गिरफ्तार एसएससी परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार करवाचौथ के लिए महिलाओं में उत्साह, बाज़ारो में लगी भीड़ डीएम ने सुनी जनसमस्याएं, राष्ट्रपति दौरे को लेकर पूरी हुई तैयारियां

काशीपुर में अवैध अन्तराष्ट्रीय कॉल सेन्टर का एसटीएफ ने किया भंडाफोड़, 1 गिरफ़्तार

  • Share
काशीपुर में अवैध अन्तराष्ट्रीय कॉल सेन्टर का एसटीएफ ने किया भंडाफोड़, 1 गिरफ़्तार

shikhrokiawaaz.com

10/29/2026



रुद्रपुर-: एसटीएफ़ कुमाऊं की साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊँ परिक्षेत्र, रुद्रपुर द्वारा एक खुफिया इनपुट पर बड़ी कार्यवाही करते हुए उधमसिंह नगर के काशीपुर में एनएस इंटरपप्राइज के नाम से संचालित हो रहे एक संदिग्ध कॉल सेन्टर/डिजिटल एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

राज्य में लगातार बढ़ते साइबर हमलों के खिलाफ मजबूती से कार्य कर रही एसटीएफ़ की साइबर यूनिट द्वारा साइबर अपराधों में प्रयुक्त होने वाले अवैध टेलीकॉम नेटवर्क एवं तकनीकी संसाधनों पर अंकुश लगाने के लिए अपने स्तर पर लगातार इनपुट जुटाये जा रहे है। जिस क्रम में साइबर टीम को काशीपुर क्षेत्र में संचालित एक संदिग्ध टेलीकॉम सेटअप के संबंध में इनपुट मिला। जिसमें एसआईपी कनेक्शन के माध्यम से आईएलडी गेटवे बाईपास एवं ऑटोमेटेड/रोबो कॉलिंग किए जाने की आशंका व्यक्त की गई थी। और छानबीन करने पर साइबर टीम को उस कनेक्शन के माध्यम से 21 दिन के अन्दर 45, 453 आउटगोइंग कॉल की जानी प्रकाश में आयी।  उक्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ एवं साइबर क्राइम कुमाऊँ यूनिट द्वारा दूरसंचार विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए मौके पर तकनीकी जांच एवं निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान टीम को संदिग्ध टेलीकॉम सेटअप से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए। जिनके आधार पर एसटीएफ़ ने मौके से एक अभियुक्त नईमुद्दीन पुत्र जाहिद हुसैन, निवासी मनकुआ मकसूदपुर, थाना डिलारी, जनपद मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया।

 साइबर टीम द्वारा अभियुक्त नईमुद्दीन के विरुद्ध साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमाऊं रूद्रपुर में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 318(4), 61(2), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(सी), 66(डी) तथा दूरसंचार अधिनियम, 2023 की धारा 42(1), 42(3) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रकरण में एसटीएफ़ द्वारा बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, डिजिटल लॉग्स एवं अन्य साक्ष्यों का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। साथ ही इस गिरोह में शामिल अन्य लोगो की भी जानकारी जुटाई जा रही है। विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 

 छापेमारी के दौरान टीम को मौके पर उपलब्ध कंप्यूटर सिस्टम की जांच के दौरान Linux आधारित वर्चुअल मशीन तथा FreePBX लॉगिन पाया गया। इसके अतिरिक्त सिस्टम में रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर, एसएसएच क्लाइंट एवं व्हाट्सएप वेब से संबंधित डिजिटल साक्ष्य भी प्राप्त हुए। जांच के दौरान उपलब्ध सिस्टम लॉग्स, वर्चुअल मशीन से संबंधित तकनीकी डेटा तथा संबंधित व्हाट्सएप चैट को सुरक्षित किया गया है। व्हाट्सएप चैट में एसआईपी ट्रंक, एसआईपी केबल एवं इंटरनेट कनेक्शन से संबंधित बातचीत भी पाई गई, जिसे प्रकरण की विवेचना के लिए महत्वपूर्ण मानते हुए सुरक्षित किया गया।
कंप्यूटर सिस्टम एवं वर्चुअल मशीन का रैम डंप तथा अन्य तकनीकी लॉग्स संकलित किए गए हैं, ताकि संबंधित डिजिटल गतिविधियों, सिस्टम के उपयोग एवं संभावित संचार व्यवस्था के संबंध में विस्तृत तकनीकी विश्लेषण किया जा सके। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा डिजिटल साक्ष्यों की जांच के आधार पर अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों एवं गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 एसएसपी एसटीएफ़ अजय सिंह ने बताया कि अभियुक्त द्वारा एनएस एंटरप्राइज के नाम से फर्म स्थापित कर काशीपुर में कार्यालय किराये पर लिया गया तथा इंटरनेट एवं एसआईपी कनेक्शन प्राप्त कर फर्म की आड़ में अवैध टेलीकॉम सैटअप स्थापित धोखाधड़ी की जा रही थी। अभियुक्त के आफिस में कंप्यूटर सिस्टम, जियो एवं एयरटेल कनेक्टिविटी, एसआईपी उपकरणों तथा अन्य नेटवर्किंग डिवाइस के माध्यम से टेलीकॉम सेटअप संचालित किया गया था। इन संसाधनों के उपयोग एवं उनके माध्यम से  कॉलिंग गतिविधियों की जा रही थी।



दूरसंचार विभाग से प्राप्त इनपुट के अनुसार, उक्त एसआईपी कनेक्शन के माध्यम से आईएलडी गेटवे बाईपास किए जाने तथा कम अवधि की ऑटोमेटेड/रोबो कॉलिंग (ऐसी कॉलिंग जिसमें सॉफ्टवेयर या तकनीकी सिस्टम के माध्यम से बिना किसी व्यक्ति द्वारा प्रत्येक कॉल किए, एक साथ बड़ी संख्या में लोगों को स्वचालित फोन कॉल की जाती हैं। इन कॉलों का उपयोग प्रचार, रिकॉर्डेड संदेश भेजने अथवा साइबर धोखाधड़ी जैसी गतिविधियों में किया जा सकता है) की जा रही थी।
 
मौके पर उपलब्ध कंप्यूटर सिस्टम में व्हाट्सएप वेब से संबंधित डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए। व्हाट्सएप चैट में एसआईपी ट्रंक, एसआईपी केबल एवं इंटरनेट कनेक्शन से संबंधित बातचीत पाई गई।

एसएसपी एसटीएफ़ ने बताया कि एसटीएफ़ द्वारा एक माह में सिम बॉक्स/अवैध टेलीकॉम सेटअप से  सम्बन्धित 03 मामलों में 4 लोगो की गिरफ्तारी की जा चुकी है।



Comments
comment
date
latest news
दून अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ व उनकी टीम ने बैलून माइक्रो वॉल्वोटॉमी से बचाई गर्भवती महिला की जान,बच्चा सुरक्षित

दून अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ व उनकी टीम ने बैलून माइक्रो वॉल्वोटॉमी से बचाई गर्भवती महिला की जान,बच्चा सुरक्षित