News :
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 146 जन शिकायतें, समयबद्व निस्तारण के सख्त निर्देश ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस ने शातिर नकबजन महिलाओं को किया गिरफ्तार बंद घरो में सेंधमारी करने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 चोर गिरफ्तार राजधानी में 7 कोतवालों के ट्रांसफर 4 नाबालिक बच्चो को बेरहमी से पीटने वाले 2 भाई गिरफ्तार एसटीएफ़, दून पुलिस ने पकड़ी 80 पेटी शराब,1 तस्कर गिरफ्तार मुस्तैद पुलिस बल के बीच सकुशल सम्पन्न हुई नीट पुनर्परीक्षा,कप्तान ने किया निरीक्षण 7.59 ग्राम स्मैक संग 1 गिरफ्तार योग..... सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित नीट परीक्षा संचालन हेतु राज्य स्तरीय एनटीए परीक्षा कंट्रोल रूम से रखी जा रही सतत निगरानी

10 फर्जी शस्त्र लाइसेंसो का एसटीएफ़ ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, , 3 गिरफ्तार

  • Share
10 फर्जी शस्त्र लाइसेंसो का एसटीएफ़ ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, , 3 गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/05/2026


देहरादून-: पिछले कुछ समय से प्रदेश में दूसरे राज्यों से फर्जी शस्त्र लाइसेंस ट्रांसफर के मामले सामने आने के बाद एसटीएफ़ उत्तराखंड़ द्वारा राज्य के सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों व उनके लाइसेंस खासतौर पर बाहरी राज्यों से जारी हुए व ट्रांसफर होकर प्रदेश आए शस्त्र लाइसेंसो की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है, जिसके तहत एसटीएफ़ ने उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर से जारी हुए दर्शाए गए 10 शस्त्र लाइसेंस फर्जी पाए है एसटीएफ़ द्वारा फर्जी शस्त्र लाइसेंस के खिलाफ की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है। एसटीएफ़ ने मामले में तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने फर्जी लाइसेंस के आधार पर काशीपुर के गन हाउस से हथियार खरीदे थे।

एसएसपी एसटीएफ़ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ़ को गोपनीय जानकारी मिली थी कि राज्य में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से जारी व ट्रांसफर होकर आए शस्त्र लाइसेंस फर्जी है व उनमें अनियमितता है, जिसके चलते एसटीएफ़ द्वारा पिछले 2 महीनों से अलग अलग राज्यो के जनपदो के जिलाधिकारी कार्यालयों एवं शस्त्र लाइसेंस निर्गमन प्राधिकारियों से हजारों शस्त्र लाइसेंसों का विवरण प्राप्त कर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।  उन्होंने बताया कि जांच में जनपद ऊधमसिंहनगर में संचालित अवैध एवं कूटरचित शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में भी महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आए हैं। जांच में पाया गया कि नौशाद हुसैन सहित 10 व्यक्तियों द्वारा जनपद शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश से निर्गत दर्शाए गए शस्त्र लाइसेंसों के आधार पर काशीपुर स्थित गन हाउस से शस्त्र खरीदे गए थे, जब एसटीएफ़ ने उन सभी के शस्त्र लाइसेंसों, शस्त्र क्रय-विक्रय अभिलेखों, सत्यापित प्रतियों एवं अन्य दस्तावेजों का परीक्षण किया गया तथा जिलाधिकारी कार्यालय शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश से अभिलेखीय सत्यापन कराया गया तो पता चला कि संबंधित व्यक्तियों के नाम से कोई शस्त्र लाइसेंस निर्गत नहीं किया गया था तथा प्रस्तुत लाइसेंसों के क्रमांक अन्य व्यक्तियों के नाम पर निर्गत पाए गए। इस प्रकार प्रस्तुत शस्त्र लाइसेंस प्रथम दृष्टया कूटरचित एवं फर्जी पाए गए।जांच टीम ने पाया कि उन सभी व्यक्तियों द्वारा खुद को फर्जी तरीके से शाहजहाँपुर का निवासी दिखाकर फर्जी अभिलेख तैयार करवाये। 

एसटीएफ़ द्वारा शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़ा का यह अब तक का सबसे बड़ा मामला पकड़ा है। जिसके आधार पर एसटीएफ़ ने कोतवाली कोतवाली में  एफआईआर 213/2026 धारा 318(4), 338,336(3),340,61(2), 3(5),111 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था व उस कार्यवाही के क्रम में एसटीएफ़ ने उधमसिंह नगर पुलिस की जॉइंट टीम ने काशीपुर क्षेत्र से 1.नौशाद हुसैन पुत्र लियाकत हुसैन निवासी मोहला थाना साबिक काशीपुर जिला उधमसिंहनगर ( 1 पिस्टल 30 बोर 28 कारतूस व  कूटरचित लाइसेंस) 2 .जतिन कांडपाल पुत्र पूरन चन्द्र कांडपाल निवासी चामुंडा मंदिर थाना काशीपुर उधम सिंह नगर  1 पिस्टल 32 बोर , 18 कारतूस व कूटरचित लाइसेंस), 3. अजीम पुत्र नन्हे पहलवान निवासी ग्राम व् पोस्ट सिन्धोली जनपद शाहजहाँ पुर उत्तरप्रदेश हाल निवासी थाना काशीपुर उधमसिंह नगर उत्तराखंड (1 पिस्टल 30 बोर , 19 कारतूस व कूटरचित लाइसेंस) को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व एसटीएफ़ द्वारा 02 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में एसटीएफ़ द्वारा एक अभियुक्त के कब्जे से फर्जी शस्त्र लाइसेंस, अवैध सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल तथा कारतूस भी जब्त किए थे।


एसटीएफ द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं, सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा। इस हेतु एसटीएफ़ ने अपना संपर्क नंबर 9412029536 भी जारी किया है।
Comments
comment
date
latest news
उत्तराखंड पुलिस को मिला “प्रेजिडेंट ऑफ इंडियाज पुलिस कलर

उत्तराखंड पुलिस को मिला “प्रेजिडेंट ऑफ इंडियाज पुलिस कलर" सम्मान