News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

एसटीएफ़ ने 1 हाथी दांत संग 1 तस्कर को धरा

  • Share
एसटीएफ़ ने 1 हाथी दांत संग 1 तस्कर को धरा

shikhrokiawaaz.com

11/04/2025



बुग्गावाला:- उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा आज मंगलवार को एक वन्य जीव तस्कर को 1 हाथी दांत के साथ हरिद्वार जनपद के बुग्गावाला क्षेत्र अंतर्गत खानपुर रेंज से गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से बरामद हाथी दांत की कीमत 2 किलो 400 ग्राम है। एसटीएफ़ को डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली द्वारा बुग्गावाला क्षेत्र में वन्यजीव के अंगों की तस्करी की सूचना दी गयी थी।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि एसटीएफ को डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली द्वारा सूचना दी गयी थी कि हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र में वन्य जीव जन्तुओं के अंगो तथा हाथी दांत की अवैध तस्करी हो रही है। जिसपर एसटीएफ द्वारा अपने स्तर से सूचना जुटाने हेतु अपने मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय किया। जिस क्रम में एसटीएफ द्वारा आज मंगलवार को डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली व वन विभाग खानपुर रेंज की टीम की साथ बिहारीगढ़ से हरिद्वार जाने वाले रास्ते बुद्धवाशहीद ग्राम से आगे सड़क पर  एक वन्यजीव तस्कर गुलाम हसन उर्फ शमशेर(35) पुत्र मुनीर आलम निवासी ग्राम दौलतपुर हजरतपुर उर्फ बुधवा शहीद थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। एसटीएफ़ द्वारा तस्कर के पास से 01 हाथी दांत बरामद किया जिसकी लम्बाई 22 इंच लगभग और गोलाई 9 इंच व कुल वजन 2.400 किलोग्राम है। अभियुक्त के खिलाफ एसटीएफ़ द्वारा थाना बुग्गावाला, हरिद्वार में वन्यजीव अधिनियम (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। 

नवनीत सिंह ने बताया कि अभियुक्त से तस्करी मामले में पूछताछ की गई है और मामले में छानबीन में और लोगो की संलिप्तता पाई जजाएगी तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।
Comments
comment
date
latest news
अंतर्राष्ट्रीय पार्सल फ्रॉड करने वाला घाना का नागरिक गिरफ्तार

अंतर्राष्ट्रीय पार्सल फ्रॉड करने वाला घाना का नागरिक गिरफ्तार