News :
ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा गृह मंत्री के सम्मुख भातखंडे संगीत महाविद्यालय के छात्र देंगे वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति

2 हाथी दांत के साथ 3 तस्करों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार*

  • Share
2 हाथी दांत के साथ 3 तस्करों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार*

shikhrokiawaaz.com

07/28/2024


हरिद्वार:एसटीएफ उत्तराखंड व व तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर तथा श्यामपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही कर 2 हाथी दांत के साथ 03 वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि प्रदेश में वन्य जीव अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ हेतु अपर पुलिस महानिदेशक ए. पी. अंशुमान, अपराध एवम् कानून व्यवस्था उत्तराखंड पुलिस द्वारा हाल ही में अपनी गोष्ठी में एसटीएफ को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे जिसके पालन में एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा अपनी टीमों को निर्देशित किया गया था।
जिस क्रम में सीओ एसटीएफ आर0बी0चमोला के नेतृत्व में उत्तराखण्ड एसटीएफ, तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर व थाना श्यामपुर की संयुक्त टीम द्वारा एक ज्वांइट ऑप्रेशन में कल शाम थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार क्षेत्र से 02 अन्तर्राज्यीय वन्यजीव तस्कर गौतम सिंह(उम्र48) पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी ग्राम आमगारपुर, थाना मण्डावली, जनपद बिजनौर, उ0प्र0,व चन्दन सिंह(उम्र48)पुत्र रामकुवर, निवासी ग्राम आमगारपुर, थाना मण्डावली, जनपद बिजनौर,को 1 हाथी दांत( वजन करीब 07 किलो)
के साथ गिरफ्तार किया।
उक्त तस्करों से विस्तृत पूछताछ के उपरान्त एक अन्य तस्कर
जितेन्द्र सैनी पुत्र ऋषिपाल निवासी नौरंगाबाद , थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार,को कल देर रात ग्राम नौरंगाबाद श्यामपुर निवासी जितेन्द्र सिंह को देर रात्रि दूसरे हाथीदाँत के साथ श्यामपुर क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर लम्बे समय से वन्यजीव अंगो की तस्करी में लिप्त थे,व हरिद्वार क्षेत्र से वन्यजीव अंगो की तस्करी करने का इनपुट एसटीएफ के पास आया था,जिस पर एसटीएफ द्वारा कार्यवाही कर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है,उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार तस्करों में से एक गौतम सिंह वर्ष 2017 थाना मण्डावली जिला बिजनौर से हत्या तथा जितेन्द्र सैनी वर्ष 2017 में थाना श्यामपुर से फॉरेस्ट एक्ट के मुकदमे में जेल जा चुका है।एसटीएफ की उक्त कार्यवाही में मुख्य आरक्षी महेन्द्र गिरि व मुख्य आरक्षी किशोर कुमार की विशेष भूमिका रही।
        
Comments
comment
date
latest news
जेन जी के जोश व

जेन जी के जोश व "उचित" हट के आगे झुका सिस्टम!