News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

एसटीएफ़, दून पुलिस ने पकड़ी 80 पेटी शराब,1 तस्कर गिरफ्तार

  • Share
एसटीएफ़, दून पुलिस ने पकड़ी 80 पेटी शराब,1 तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/21/2026

देहरादून-: बाहरी राज्यों से चोरी छिपे राजधानी में अवैध शराब की तस्करी करने वालो की धरपकड़ के क्रम में आज रविवार को एसटीएफ़ व दून पुलिस की संयुक्त टीम ने एक कार्यवाही में 1 ट्रक से 80 पेटी शराब जब्त की है। बरामद शराब की कीमत करीब 8 लाख रुपए है।

आज रविवार को आपरेशन प्रहार के तहत पटेलनगर पुलिस व एसटीएफ़ की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर द सैड होटल से ट्रासपोर्ट नगर जाने वाले रास्ते से एक शातिर शराब तस्कर जगजीत सिंह(51)पुत्र हरदीप सिंह निवासी ग्राम भूडडनपुर थाना बनूर जिला मौहाली पंजाब
को गिरफ्तार किया गया। टीम ने अभियुक्त के वाहन संख्या यूके12 सीए 0451(टाटा 407) में अलग अलग ब्रांड की पंजाब मार्क की कुल 80 पेटी अग्रेजी शराब बरामद की।पकड़ी गई शराब की कीमत 8 लाख रुपये है।

अभियुक्त के पूछताछ में बताया कि वह उक्त अंग्रेजी शराब को मोहाली पंजाब से देहरादून बेचने के लिये लाया था जिसको बेचकर वह अवैध लाभ अर्जित करने की फिराक में था। अभियुक्त के विरुद्ध  कोतवाली पटेलनगर में 386/26  धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया है।

बरामद शराब- 
1. 25 पेटी राँयल स्टेग अंग्रेजी शराब पंजाब मार्का (300 बोतल)
2. 35 पेटी मैगडाउल अंग्रेजी शराब पंजाब मार्का (1680 क्वार्टर)
3.20 पेटी इम्परीयल ब्लू अंग्रेजी शराब पंजाब मार्का (960 क्वार्टर)
Comments
comment
date
latest news
श्रद्धालुओं के लिए खुले लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट

श्रद्धालुओं के लिए खुले लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट