News :
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 146 जन शिकायतें, समयबद्व निस्तारण के सख्त निर्देश ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस ने शातिर नकबजन महिलाओं को किया गिरफ्तार बंद घरो में सेंधमारी करने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 चोर गिरफ्तार राजधानी में 7 कोतवालों के ट्रांसफर 4 नाबालिक बच्चो को बेरहमी से पीटने वाले 2 भाई गिरफ्तार एसटीएफ़, दून पुलिस ने पकड़ी 80 पेटी शराब,1 तस्कर गिरफ्तार मुस्तैद पुलिस बल के बीच सकुशल सम्पन्न हुई नीट पुनर्परीक्षा,कप्तान ने किया निरीक्षण 7.59 ग्राम स्मैक संग 1 गिरफ्तार योग..... सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित नीट परीक्षा संचालन हेतु राज्य स्तरीय एनटीए परीक्षा कंट्रोल रूम से रखी जा रही सतत निगरानी

एसएसपी ने ली क्राइम डिटेक्शन किट की क्लास

  • Share
एसएसपी ने ली क्राइम डिटेक्शन किट की क्लास

shikhrokiawaaz.com

10/01/2024



देहरादून: आज एसएसपी देहरादून ने थाना रानीपोखरी का निरीक्षण कर समस्थ निर्देश दिए।
 निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का अवलोकन करते हुए सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अध्यावधिक करने के निर्देश दिये गये, साथ ही सीसीटीएनएस के तहत किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए एनसीआरबी पोर्टल, सीएम पोर्टल, ई-डिस्ट्रिक्ट तथा अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली ऑनलाइन शिकायतों, सत्यापन आदि के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिये गये।

भ्रमण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा थाने में मौजूद क्राइम डिटेक्शन किट के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए क्राइम सीन से साक्ष्यों को संकलित करने की दक्षता को परखा गया,  साथ ही किसी भी घटना के घटित होने पर घटना से जुडे महत्वपूर्ण साक्ष्यों को समय से संकलित करने के निर्देश दिये गये। क्राइम डिटेक्शन किट के माध्यम से फिंगर प्रिंट का सही प्रकार से सकंलन करने पर उ०नि० विक्रम सिंह को एसएसपी देहरादून द्वारा उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया गया।

  थाना परिसर के भ्रमण के दौरान कर्मचारियों के बैरिकों तथा भोजनालय आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा बैरिकों तथा भोजनालय के रख-रखाव तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कर्मचारियों के लिए मेस में भोजन की गुणवत्ता उच्चकोटि की रखने के लिए थानाध्यक्ष रानीपोखरी को निर्देशित किया गया। 

 थाने में सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा
नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों की नई हिस्ट्रीशीट खोलते हुए उनकी नियमित रूप से निगरानी करने के निर्देश दिये गये,  साथ ही ईनामी/वांछित अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए वर्तमान में प्रचलित अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

 थानों पर उपलब्ध असलहों, दंगा नियत्रण उपकरणो तथा आपदा उपकरणों के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष रानीपोखरी को नियमित रूप से थानो में मौजूद शस्त्रों की साफ-सफाई करवाने तथा अधीनस्थ नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी हैण्डलिंग का अभ्यास कराने के निर्देश दिये गये।

  मालखनो के निरीक्षण के दौरान वहाँ रखे मालों व सरकारी सम्पत्ति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई साथ ही लम्बित माल मुकदमाती तथा लावारिस मालों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने तथा एमवी एक्ट व लावारिस मालों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के उपरान्त एसएसपी देहरादून द्वारा थानो में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की मीटिंग ली गई, जिसमें अपराध नियंत्रण/रोकथाम, विवेचना/शिकायती प्रार्थना पत्रों तथा मां0 न्यायालय से प्राप्त होने वाले पत्रों के शीघ्र व समयबद्ध विधिक निस्तारण के निर्देश दिये गये। इस दौरान थाने में उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिये एसएसपी देहरादून द्वारा उनके साथ मैस में भोजन ग्रहण किया गया।

 निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
ऋषिकेश में कैफ़े संचालक की गोली मार कर हत्या करने वाले मामले का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

ऋषिकेश में कैफ़े संचालक की गोली मार कर हत्या करने वाले मामले का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा