News :
13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद

एसएसपी श्वेता चौबे ने जवानों संग दौड़कर,परेड में दिखा अनुशासन और फिटनेस का दम*

  • Share
एसएसपी श्वेता चौबे ने जवानों संग दौड़कर,परेड में दिखा अनुशासन और फिटनेस का दम*

shikhrokiawaaz.com

05/08/2026


टिहरी:जनपद टिहरी गढ़वाल की पुलिस लाइन चंबा ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड अनुशासन, फिटनेस और नेतृत्व का शानदार उदाहरण बनी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के नेतृत्व में आयोजित परेड में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया।
परेड के दौरान सबसे प्रेरणादायक दृश्य तब देखने को मिला जब एसएसपी श्वेता चौबे स्वयं मैदान में जवानों के साथ दौड़ती नजर आईं। प्रतिकूल मौसम के बावजूद उनका यह नेतृत्वकारी अंदाज पुलिस बल के लिए प्रेरणा का केंद्र बना। जवानों का हौसला बढ़ाने के साथ उन्होंने फिटनेस और सजगता को पुलिस सेवा का अहम हिस्सा बताया।
इस दौरान पुलिस कर्मियों को आधुनिक शस्त्रों के सुरक्षित संचालन, रखरखाव और आपात परिस्थितियों में उनके त्वरित उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। शस्त्र अभ्यास में पुलिस बल की फुर्ती, सामरिक तैयारी और अनुशासन देखने योग्य रहा।
एसएसपी ने जवानों को शारीरिक रूप से फिट रहने, हर परिस्थिति में सतर्क और तत्पर रहने के निर्देश दिए। परेड के बाद उन्होंने पुलिस लाइन चंबा का निरीक्षण कर व्यायामशाला, परिवहन शाखा, भोजनालय और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता सुधारने, साफ-सफाई बनाए रखने, वाहनों की फिटनेस पर विशेष ध्यान देने तथा व्यायामशाला में आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की आउटडोर और इंडोर क्लास का भी निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने प्रशिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमित अभ्यास और अनुशासन ही पुलिस बल की सबसे बड़ी ताकत है।
टिहरी पुलिस द्वारा नियमित रूप से आयोजित ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस बल की कार्यकुशलता, फिटनेस और आपदा व आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता को लगातार मजबूत बना रहे हैं।
Comments
comment
date
latest news
अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित आफिस को बिल्डिंग डिज़ाइन व निर्माण कार्य पर डीएम ने एमडीडीए अधिकारियों की ली बैठक

अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित आफिस को बिल्डिंग डिज़ाइन व निर्माण कार्य पर डीएम ने एमडीडीए अधिकारियों की ली बैठक