News :
एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश स्थित चारधाम ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण डिजिटल स्ट्राइक: लोगो को ऑनलाइन सट्टेबाजी करवाने वाली 86 गैंबलिंग साइट्स ब्लॉक कोबरा गैंग के 02 शातिर विदेशी पैडलरों सहित 03 नशा तस्कर दून पुलिस की गिरफ़्त में विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! पिता के ख़ाकी के प्रति सेवा व समर्पण को पुत्र डीएसपी बनकर बढ़ायेगा आगे विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! चलती वोल्वो बस बनी आग का गोला, हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी से बचीं 32 जिंदगियां* फूलों की घाटी के खुले द्वार, प्रकृति प्रेमियों के लिए शुरू हुआ रोमांचक सफर

एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

  • Share
एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

06/03/2026


टिहरी गढ़वाल:जनपद टिहरी गढ़वाल की पुलिस कप्तान श्वेता चौबे ने आज बुधवार को पुलिस कार्यालय की विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाओं का औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यकुशलता बढ़ाने,अभिलेखों के बेहतर रखरखाव तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष (डीसीआर), जिला अपराध अभिलेख ब्यूरो (डीसीआरबी), वायरलेस वर्कशॉप और नफीस सेल की व्यवस्थाओं का विस्तृत परीक्षण किया गया।
एसएसपी स्वेता चौबे ने नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली सूचनाओं के संकलन, त्वरित संचार और अभिलेखीकरण व्यवस्था का जायजा लेते हुए जनसामान्य से प्राप्त शिकायतों एवं आपातकालीन सूचनाओं पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीसीआरबी शाखा के निरीक्षण के दौरान अपराध संबंधी रिकॉर्ड, लंबित विवेचनाओं और डिजिटल डेटा प्रबंधन प्रणाली की समीक्षा की गई। उन्होंने अपराध अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा तकनीक आधारित रिकॉर्ड प्रबंधन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।
वायरलेस वर्कशॉप में संचार उपकरणों की कार्यशीलता, रखरखाव एवं मरम्मत व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए एसएसपी ने सभी उपकरणों को हर समय क्रियाशील बनाए रखने और तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी संचार व्यवस्था पुलिस कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण आधार है।
नफीस सेल में फिंगरप्रिंट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के संग्रह, संरक्षण तथा विश्लेषण संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अपराधों के सफल अनावरण में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही उपलब्ध आधुनिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पारदर्शिता, जवाबदेही और पूर्ण निष्ठा के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान, सुदृढ़ अभिलेख प्रबंधन और प्रभावी संचार व्यवस्था आधुनिक पुलिसिंग की मजबूत नींव हैं, जिनके माध्यम से जनता को बेहतर और त्वरित सेवाएं प्रदान की जा सकती हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि जनपद पुलिस को आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए लगातार अपनी पेशेवर दक्षता, तकनीकी कौशल और कार्यक्षमता में वृद्धि करते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करानी होंगी।
Comments
comment
date
latest news
लूट के बाद छिपाई गई थीं अंगूठियां, पटेलनगर मामले में पुलिस कस्टडी रिमांड पर बड़ा खुलासा

लूट के बाद छिपाई गई थीं अंगूठियां, पटेलनगर मामले में पुलिस कस्टडी रिमांड पर बड़ा खुलासा