News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

एसएसपी श्वेता चौबे ने कावड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

  • Share
एसएसपी श्वेता चौबे ने कावड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

shikhrokiawaaz.com

08/01/2026


पौड़ी: कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने स्वयं मुनि की रेती क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPOs) से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मेला व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस अवसर पर एसएसपी ने मेला ड्यूटी में सहयोग कर रहे *एसपीओ को टी-शर्ट, टोपी एवं पहचान पत्र वितरित कर उन्हें उत्कृष्ट एवं समर्पित ड्यूटी के लिए प्रोत्साहित किया।*

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कांवड़ यात्रा पर आए *श्रद्धालुओं को फल, जूस एवं पेयजल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।* उन्होंने श्रद्धालुओं से सुरक्षित एवं अनुशासित यात्रा करने की अपील करते हुए पुलिस द्वारा जारी यातायात एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया।

एसएसपी ने *खोया-पाया केंद्र का निरीक्षण कर वहां तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि भीड़ में बिछड़ने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के प्रति पूर्ण संवेदनशीलता, धैर्य एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक जरूरतमंद को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।*

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात, प्रभावी भीड़ प्रबंधन, गंगा घाटों की सतत निगरानी तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष सतर्कता बनाए रखें, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।
Comments
comment
date
latest news
बकरीद को शांतिपूर्वक बनाये रखने को सभी थाना पुलिस टीम ने बुलाई पीस कमिटी बैठक

बकरीद को शांतिपूर्वक बनाये रखने को सभी थाना पुलिस टीम ने बुलाई पीस कमिटी बैठक