News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

एसएसपी नवनीत सिंह पहुँचे थाना सिड़कुल, किया निरीक्षण

  • Share
एसएसपी नवनीत सिंह पहुँचे थाना सिड़कुल, किया निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

03/13/2026


सिडकुल: आज शुक्रवार को एसएसपी हरिद्वार सालाना निरीक्षण हेतु थाना सिड़कुल पहुंचे। तत्पश्चात नवनीत सिंह द्वारा मालखाना, शस्त्रागार, लॉकअप और थाना कार्यालय का गहन निरीक्षण करते हुए थाने के सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों को जांचा गया एवं रजिस्टरों के रखरखाव को और बेहतर करने एवं डाटा का निश्चित समयावधि में मिलान करने हेतु कहा गया।

रजिस्ट्ररो के अवलोकन से पाया गया कि कई रजिस्ट्रर अपड़ेट नहीं है जिसपर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि थाने का कार्यलेख एंव रजिस्ट्रर अपड़ेट होने चाहिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो। त्योहार रजिस्टर के अवलोकन करने पर पाया गया कि कुछ हल्का के त्योहार के दृष्टीगत प्रविष्टिया अपड़ेट नहीं है जिसमें क्षेत्राधिकारी सदर को निर्देशित किया कि वह उक्त रजिस्टर में अपने पर्यवेक्षण में पूर्ण करते हुए अनुपालन से अवगत करायेंगे। 

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि थाने में रखे हुए सरकारी सम्पत्ति का सदप्रयोग किया जाये नहीं तो रखे- रखे सामान निस प्रयोज हो जाता है थाने में रखे अस्लाओं का मिलान पुलिस लाइन आरमरी से तीन माह में शस्त्रों का मिला कराते हुए शस्त्र सफाई करवाई जाये तथा थाना स्तर पर प्रत्येक सप्ताह एक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में शस्त्र सफाई एंव शस्त्र अभ्यास अवश्य कराया जाये। 

अन्त में थाने पर सभी अधिकारी एंव कर्मचारियों का सम्मेलन लेते हुए अवगत कराया कि कर्मचारी अपनी समस्या अपने उच्चाधिकारियों के समक्ष रख सकता है जिसका समाधान अवश्य किया जायेगा । सभी अधिकारी एंव कर्मचारी यह सुनिश्चित करे की थाने पर आने वाला फरियादी की समस्या को नम्रतापूर्वक सुनकर जो विधिक कार्यवाही बनती है उसके अनुरुप कार्यवाही की जाये।

उक्त अवसर पर एसपी क्राइम निशा यादव, एसपी सिटी अभय कुमार सीओ सदर सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।



Comments
comment
date
latest news
शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार