News :
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 146 जन शिकायतें, समयबद्व निस्तारण के सख्त निर्देश ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस ने शातिर नकबजन महिलाओं को किया गिरफ्तार बंद घरो में सेंधमारी करने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 चोर गिरफ्तार राजधानी में 7 कोतवालों के ट्रांसफर 4 नाबालिक बच्चो को बेरहमी से पीटने वाले 2 भाई गिरफ्तार एसटीएफ़, दून पुलिस ने पकड़ी 80 पेटी शराब,1 तस्कर गिरफ्तार मुस्तैद पुलिस बल के बीच सकुशल सम्पन्न हुई नीट पुनर्परीक्षा,कप्तान ने किया निरीक्षण 7.59 ग्राम स्मैक संग 1 गिरफ्तार योग..... सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित नीट परीक्षा संचालन हेतु राज्य स्तरीय एनटीए परीक्षा कंट्रोल रूम से रखी जा रही सतत निगरानी

एसएसपी नैनीताल ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

  • Share
एसएसपी नैनीताल ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

shikhrokiawaaz.com

07/19/2024


नैनिताल:एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा
बनभूलपुरा दंगा, लोकसभा चुनाव,पर्यटन सीजन ड्यूटी, कैंची धाम मेला ड्यूटी सहित अपराध नियंत्रण में लगे समस्त सुरक्षा बल के कार्यों की सराहना करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस बल,फायर ,पीएसी,/होमगार्ड, अधिकारियों व कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु अमर गार्डन हल्द्वानी में सम्मान समारोह प्रीतिभोज (बड़ा खाना) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक रावत (आई0ए0एस0) कुमायॅू कमिश्नर एवं विशिष्ट अतिथि डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत (आई0पी0एस0) डी0आई0जी0 कुमाॅयू परिक्षेत्र का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया जिसके उपरान्त पुलिस परिवार के नन्हें बच्चों द्वारा गणेश वन्दना से करते हुए रंगा-रंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपक रावत  द्वारा कुमाउॅनी गाने से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया,इसी के साथ सीओ सिटी नितिन लोहनी द्वारा देश भक्ति गाने एवं पीएसी की उ0नि0 हेमा जोशी द्वारा भी गाना गाकर अपनी प्रतिभा का प्रस्तुतिकरण किया गया।उक्त "सम्मान समारोह" में उत्तराखण्ड के प्रसिद्व गायक इंदर आर्या ने अपने हिट गीतों को गा कर समा बांधा।
उक्त कार्यक्रम के मौके पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि एवं एसएसपी नैनीताल द्वारा कार्यक्रम के दौरान अपने वक्तव्यों में पुलिस के समाने लगातार आने वाली चुनौती पूर्ण ड्यूटियों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु डूयूटी में लगे समस्त सुरक्षा बलों के कार्यों की सराहना करते हुए बधाइयाॅ दी गयी।उन्होंने कहा कि हम सब ने एकजुट होकर एक टीम के रुप में कार्य किया, तभी हम चुनौतीपूर्ण ड्यूटियों को सकुशल सम्पन्न कराने में सफल रहें, सभी से अपेक्षा है कि आप भविष्य में भी इसी मेहनत,लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।
इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत एवं लगन चुनौतीपूर्ण ड्यूटियों को सम्पन्न करने वाले चयन सिमिति द्वारा चयनित किये गये 128 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों व बाहरी जनपदों के पुलिस बल,फायर,पीएसी, व होमगार्ड को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से पुरूस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र,एसपी क्राइम/एसपी ट्रैफिक हरबंस सिंह,एवं जनपद पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी, थानाध्यक्ष, विभिन्न शाखा प्रभारी एवं अधिनस्थ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



Comments
comment
date
latest news
केसरवाला के ग्रामीणों के मतदान के विरोध पर तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाया,10 वोट पड़े

केसरवाला के ग्रामीणों के मतदान के विरोध पर तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाया,10 वोट पड़े