News :
नशा मुक्त समाज के लिए विभागों के समन्वय से चलेगा व्यापक अभियान देहरादून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले आर्मी व अर्धसैनिक बलों की जनगणना हेतु सैन्य-अर्धसैनिक कर्मियों की ट्रेनिंग शुरू खोई उम्मीद को अपनी हार न मानने वाली कोशिश से जिंदा रखते एएसआई विजय रतूडी राजनीतिक दलों के धरना-प्रदर्शन का आम जनता पर असर, आवाज उठाने के साथ जनता की सुविधा भी जरूरी नशे का माल खरीदने को 2 युवको ने चुराई 3 बाइक, गिरफ्तार जन्माष्टमी पर शानदार प्रस्तुति देने वाले छात्रों व शिक्षको को कप्तान श्वेता ने किया सम्मानित डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा देहरादून में कांग्रेस का हल्लाबोल, मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता* *फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गन हाउस मालिक को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार*

एसएसपी नैनीताल ने ईंधन संरक्षण का दिया संदेश

  • Share
एसएसपी नैनीताल ने ईंधन संरक्षण का दिया संदेश

shikhrokiawaaz.com

05/14/2026


नैनीताल: वैश्विक स्तर पर उत्पन्न संकट एवं ईंधन संसाधनों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा राष्ट्रहित में एक प्रेरणादायी पहल की गई।
एसएसपी नैनीताल ने स्वयं बड़े वाहनों का प्रयोग सीमित करते हुए मोटरसाइकिल से कार्यालय एवं क्षेत्र भ्रमण कर आमजन को ईंधन संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह *ईंधन की बचत* कर राष्ट्रहित में अपना योगदान दे। इसी क्रम में आमजन से अधिक से अधिक छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन, कार-पूलिंग तथा पैदल चलने की अपील की गई।

एसएसपी नैनीताल ने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां और जागरूकता भविष्य में बड़े सकारात्मक परिणाम ला सकती हैं। ईंधन संरक्षण न केवल आर्थिक दृष्टि से आवश्यक है बल्कि *पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रीय संसाधनों की सुरक्षा* के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

नैनीताल पुलिस द्वारा भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को *अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने, कार-पूलिंग अपनाने तथा ऊर्जा संरक्षण* के प्रति जागरूक रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Comments
comment
date
latest news
कंडोली- बिधोली पुल के पास बरसाती रपटे में बही 2 गाड़ियां, युवक-युवती की मौत,3 रेस्क्यू

कंडोली- बिधोली पुल के पास बरसाती रपटे में बही 2 गाड़ियां, युवक-युवती की मौत,3 रेस्क्यू