News :
13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद

एसएसपी हरिद्वार व एएचटीयू की टीम ने अनैतिक देह व्यापार का किया भंडाफोड़

  • Share
एसएसपी हरिद्वार व एएचटीयू की टीम ने अनैतिक देह व्यापार का किया भंडाफोड़

shikhrokiawaaz.com

03/14/2026


हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अनैतिक देह व्यापार पर प्रतिबंध हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत ए एच टी यू टीम एवं कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि हृदय विहार कॉलोनी, सलेमपुर स्थित एक मकान में कुछ महिलाएं व पुरुष अनैतिक देह व्यापार का कार्य कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद करते हुए 02 पुरुष इरफान पुत्र महमूद, निवासी ग्राम व थाना कलियर, जनपद हरिद्वार, (उम्र 40 वर्ष) 2. सोफियान पुत्र साजिद, निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पीरान कलियर, हरिद्वार, (उम्र 24 वर्ष) व 01 (29 वर्षीय) महिला आरोपी को हिरासत में लिया गया तथा उनके कब्जे से 01 पीड़िता को मुक्त कराया गया।

हिरासत में लिए गए आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 77/2026 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Comments
comment
date
latest news
चमोली व रुद्रप्रयाग में बच्चों की बुधवार को एक दिवसीय छुट्टी

चमोली व रुद्रप्रयाग में बच्चों की बुधवार को एक दिवसीय छुट्टी