News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

एसएसपी देहरादून ने उत्कृष्ट सेवा देने वाले 34 पुलिसकर्मी किया सम्मानित

  • Share
एसएसपी देहरादून ने उत्कृष्ट सेवा देने वाले 34 पुलिसकर्मी किया सम्मानित

shikhrokiawaaz.com

05/05/2026

देहरादून:जनपद में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को आज विशेष रूप से सम्मानित किया गया। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस कार्यालय में आयोजित सैनिक सम्मेलन के दौरान 34 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने विभिन्न शाखाओं और थानों से आए पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पुलिस बल का मनोबल मजबूत बना रहे और कार्यक्षमता में और सुधार हो सके।
इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात जनता की सुरक्षा में जुटे रहते हैं और उनकी मेहनत व समर्पण ही पुलिस विभाग की असली ताकत है। उन्होंने सम्मानित कर्मियों को बधाई देते हुए अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरित किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें।
सम्मानित किए गए कर्मियों में गोपनीय कार्यालय, विभिन्न कोतवाली और थानों, साइबर सेल, यातायात पुलिस, दूरसंचार शाखा, एलआईयू, परिवहन शाखा और पुलिस लाइन देहरादून के पुलिसकर्मी शामिल रहे। इन सभी ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभाग का गौरव बढ़ाया है।
इसके साथ ही पुलिस बल को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिलाया गया।
Comments
comment
date
latest news
डीडी न्यूज़ के नए अवतार पर छिड़ी बहस

डीडी न्यूज़ के नए अवतार पर छिड़ी बहस