News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

एसएसपी देहरादून ने पुलिस कर्मियों के संग मनाया जन्माष्टमी का पर्व

  • Share
एसएसपी देहरादून ने पुलिस कर्मियों के संग मनाया जन्माष्टमी का पर्व

shikhrokiawaaz.com

08/17/2025


देहरादून: एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने परिवार समेत पुलिस कर्मियों के संग मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार। 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन पहुँचकर पुलिस कर्मियों के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सपरिवार पुलिस लाइन मंदिर में विधिवत रूप में पूजा-अर्चना करते हुए पुलिस परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।

पर्व के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा सम्पूर्ण पुलिस परिवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएँ दी गयी तथा समाज में शांति, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने तथा पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए पुलिस कर्मियों को प्रेरित किया।

 पूजा अर्चना के पश्चात भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर सामूहिक आरती की गई तथा सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पूजा-अर्चना में भाग लिया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश, संयुक्त निदेशक विधि देहरादून व समस्त राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
सीओ बने 3 निरीक्षकों के कंधों पर कप्तान अजय ने सजाए सितारे

सीओ बने 3 निरीक्षकों के कंधों पर कप्तान अजय ने सजाए सितारे