News :
राष्ट्रपति पुलिस कलर उत्तराखंड पुलिस में वर्तमान में कार्यरत, सेवानिवृत्त अधिकारियो,कर्मियों का सम्मान:डीजीपी पंतनगर विश्विद्यालय के कुलपति चयन में यूजीसी के नियमो के उल्लंघन का हवाला देते हुए नियुक्ति रद्द की उठी मांग राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, केंद्र मंत्री अमित शाह ने रहे शामिल नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा कांग्रेस नेता संदीप के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने लगाए शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा तुंगनाथ धाम के कपाट भारतीय हॉकी टीम ने छटवीं बार जीती एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं

एसपी उत्तरकाशी ने फलाहार व जूस वितरित कर शिवभक्तों का किया स्वागत

  • Share
एसपी उत्तरकाशी ने फलाहार व जूस वितरित कर शिवभक्तों का किया स्वागत

shikhrokiawaaz.com

07/24/2024

उत्तरकाशी:सावन माह में कावंड़ यात्रा के चलते हर दिन हजारों की संख्या में शिवभक्त श्री गंगोत्री धाम पर कांवड लेने आ रहे हैं।
उक्त कावंड़ यात्रा को सकुशल व सुरक्षित तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु पुलिस कप्तान अर्पण यदुवंशी द्वारा कांवड मार्ग पर पुख्ता इंतजाम करने के साथ-साथ कांवडियों को भी जागरुक किया जा रहा है।
जिस क्रम में आज बुधवार को एस.पी.उत्तरकाशी द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुये तेखला बाई-पास पर शिवभक्तों का स्वागत करते हुये कांवडियों व राहगीरों को पेयजल, फलाहार, जूस, बिस्कुट आदि वितरित किया गया। इस दौरान उनके द्वारा सभी शिवभक्तों से सुरक्षित यात्रा हेतु पुलिस प्रशासन का सहयोग, वाहन को निर्धारित गति सीमा मे चलाने के साथ वर्षात के दृष्टिगत दुर्घटना प्रभावी व संवेदनशील स्थानो पर सावधानी पूर्वक चलने की अपील की गयी व साथ ही अत्याधिक बारिश व मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रुकने की हिदायत दी गयी।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
एसटीएफ ने अब तक 76 फर्जी वेबसाइटों को किया बंद

एसटीएफ ने अब तक 76 फर्जी वेबसाइटों को किया बंद