News :
राष्ट्रपति पुलिस कलर उत्तराखंड पुलिस में वर्तमान में कार्यरत, सेवानिवृत्त अधिकारियो,कर्मियों का सम्मान:डीजीपी पंतनगर विश्विद्यालय के कुलपति चयन में यूजीसी के नियमो के उल्लंघन का हवाला देते हुए नियुक्ति रद्द की उठी मांग राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, केंद्र मंत्री अमित शाह ने रहे शामिल नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा कांग्रेस नेता संदीप के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने लगाए शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा तुंगनाथ धाम के कपाट भारतीय हॉकी टीम ने छटवीं बार जीती एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं

एसपी रुद्रप्रयाग ने लिया यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा

  • Share
एसपी रुद्रप्रयाग ने लिया यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा

shikhrokiawaaz.com

06/12/2025


रुद्रप्रयाग:जनपद में हो रही लगातार हो बारिश के चलते पुलिस कप्तान अक्षय कोंडे ने आज गुरुवार को जनपद के मुख्यालय से लेकर सोनप्रयाग तक यातायात एवं यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस समय जनपद के हर क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जिस कारण से कंही कंही पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र सक्रिय हो गये हैं तथा यहां पर मार्ग के अवरुद्ध होने तथा सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के स्तर से खोले जाने की कार्यवाही गतिमान है। केदारनाथ धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस के स्तर से प्रभावी यातायात प्रबन्धन करते हुए इस प्रकार के प्वाइन्टों पर पुलिस बल की तैनाती करते हुए यातायात का विनियमन, डायवर्जन किया जा रहा है।
साथ ही पुलिस के स्तर से श्रद्धालुओं को मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ही अपनी यात्रा पर आगे बढ़ने तथा पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु बताया जा रहा है।
स्वयं पुलिस कप्तान अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने जनपद मुख्यालय से लेकर सोनप्रयाग तक की यातायात एवं यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर विभिन्न प्वाइन्टों पर नियुक्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से चल सके इस हेतु कुण्ड व काकड़ागाड़ की ओर बाधित मार्ग के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बांसवाड़ा से होते हुए गुप्तकाशी तक जाने वाले वैकल्पिक मार्ग पर भिजवाने के निर्देशों सहित अन्य प्वाइन्टों पर आवश्यकतानुसार यातायात विनियमन करने के निर्देश दिये गये।
सोनप्रयाग पहुंचकर उपस्थित पुलिस बल को प्रभावी लाइन व्यवस्था बनाये रखने तथा श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित करते हुए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ही पैदल यात्रा करने तथा मौसमानुकूल पर्याप्त गर्म कपड़े, बरसाती इत्यादि लेकर चलने की अपेक्षा रखी गयी। उनके द्वारा समस्त पुलिस बल को अलर्ट रहकर कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिये गये।
एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर द्वारा फाटा से लेकर सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत की यातायात एवं यात्रा व्यवस्था ड्यूटियों मे लगे पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए नीचे यानि अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत से उचित समन्वय स्थापित करते हुए सोनप्रयाग से वापस जाने वाले यातायात को छोड़े जाने के निर्देश जारी किये गये। साथ ही सभी थाना स्तर पर सम्बन्धित थाना प्रभारियों के स्तर से भी स्वयं फील्ड में रहकर यातायात विनियमन एवं डायवर्जन की कार्यवाही की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
देहरादून पुलिस ने दिवंगत एएसआई को दी श्रद्धांजलि

देहरादून पुलिस ने दिवंगत एएसआई को दी श्रद्धांजलि