News :
8 अगस्त को 13 महिलाओं को मिलेगा तिल्लू रौतेली सम्मान 24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार

एसपी रुद्रप्रयाग ने किया थाना अगस्त्यमुनि का आकस्मिक निरीक्षण

  • Share
एसपी रुद्रप्रयाग ने किया थाना अगस्त्यमुनि का आकस्मिक निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

10/02/2024


रुद्रप्रयाग:पुलिस कप्तान अक्षय प्रहलाद कोंडे ने आज बुधवार को थाना अगस्त्यमुनि का आकस्मिक निरीक्षण किया।
उनके द्वारा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, बैरक, मालखाना, भोजनालय सहित सम्पूर्ण थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
एसपी द्वारा निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय व सीसीटीएनएस कक्ष में कार्य कर रहे कार्मिकों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली गयी व थाना अभिलेख दुरुस्त रखे जाने के निर्देश दिये गये।
इसी के साथ ऑनलाइन पोर्टलों पर को नियमित रूप से चेक करने तथा ऑनलाइन कार्य प्रणाली पर जोर दिये जाने के निर्देश दिये गये।
थाना परिसर में खाली पड़े स्थानो का सदुपयोग किये जाने, थाना परिसर सहित सम्पूर्ण थानें का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु लगने वाले व्ययभार का अनुमानित प्रस्ताव भिजवाये जाने के निर्देश दिये गये।
पुलिस कार्मिकों द्वारा उपयोग में लायी जा रही बैरकों का रख-रखाव सही किये जाने व थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील दशा में रखे जाने के निर्देश दिये गये।
थाना परिसर मे रखे स्लाइडिंग बैरियरों को यातायात ड्यूटी में उपयोग में लाये जाने के निर्देश दिये गये।
उपस्थित थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल आवंटित किया गया है, थाना स्तर से भी पर्याप्त पुलिस बल यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु नियुक्त करने के निर्देश दिये गये। कस्बा अगस्त्यमुनि की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखे जाने के निर्देश दिये गये।
थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायत का निस्तारण थाना स्तर पर ही करने के ब अवैध शराब व नशे का कारोबार करने सम्बन्धी शिकायतों पर गम्भीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
इसी के साथ उनके द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता के दृष्टिगत तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
थाने पर उपस्थित पुलिस कार्मिकों का सम्मेलन लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से किये जाने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजीव चौहान, उपनिरीक्षक मंसूर अली, उपनिरीक्षक वंदना सहित थाना अगस्त्यमुनि में नियुक्त पुलिस कार्मिक उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
नाम बदलकर भटिंडा में रह रहा ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

नाम बदलकर भटिंडा में रह रहा ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार