News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

एसपी पिथौरागढ़ ने की अपराध गोष्ठी का आयोजन

  • Share
एसपी पिथौरागढ़ ने की अपराध गोष्ठी का आयोजन

shikhrokiawaaz.com

05/09/2025


पिथौरागढ़:आज शुक्रवार को पुलिस कप्तान रेखा यादव ने पुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी व मासिक सम्मेलन का आयोजन किया,उक्त गोष्ठी में समस्त थाना, चौकी, और शाखा प्रभारियों ने भाग लिया।
एसपी यादव द्वारा सभी अधिकारी और कर्मचारियों की व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं की जानकारी लेकर उनका उचित निस्तारण किया गया,इसी के साटन उनके द्वारा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
थाना और शाखा प्रभारियों को अपने अधीनस्थ कर्मियों के कार्यों की समीक्षा करने और रिपोर्ट कार्यालय को भेजने के व
थानावार लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई और साक्ष्य के आधार पर उनके निस्तारण करने व मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और तस्करों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने तथा अधिक से अधिक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
इसी के साथ उनके द्वारा वारण्टी अभियुक्तों,वांछित ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सम्मन तामीली तथा कुर्की वारण्टों पर कार्रवाई करने व सभी अधीकारी कर्मचारियों की शारीरिक फिटनैस रखने हेतु बताया गया और शारीरिक दक्षता बढ़ाने हेतु सुझाव भी रखे गए।
पुलिस कप्तान ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं से लगे क्षेत्रों में एस.एस.बी. के साथ समन्वय बनाकर संयुक्त रूप से लगातार गश्त करें तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देश दिये ।
इसी के साथ थाना क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन कराने तथा बिना सत्यापन किरायेदार/ मजदूर पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करने व सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखते हुए अनावश्यक पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया ।
उक्त गोष्ठी में एसपी यादव ने माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनसे आगे भी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते रहने की अपेक्षा की गयी।
उक्त गोष्ठी में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के0एस0रावत, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चन्द्र, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला समेत जनपद के सभी थाना और शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
पशु को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई कार, वकील की मौत; नैनीताल से लौट रहे थे

पशु को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई कार, वकील की मौत; नैनीताल से लौट रहे थे