News :
पत्नी की गोली मारकर हत्या, कंट्रोल रूम को फोन कर पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर एसपी चमोली ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

  • Share
बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर एसपी चमोली ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

07/10/2024


चमोली:आज बुधवार को बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव 2024 प्रक्रिया को देखते हुए पुलिस कप्तान चमोली सर्वेशं पंवार द्वारा भ्रमणशील रहकर गोपेश्वर व पोखरी में विभिन्न मतदेय स्थलों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।
उनके द्वारा मतदेय स्थलों पर नियुक्त सुरक्षा कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि मतदान केन्द्र के अन्दर महिला व पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगाएंगे व बूथ के अन्दर किसी भी व्यक्ति को मोबाईल फोन, कैमरा व ऐसा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जिससे मतदान में व्यवधान उत्पन्न हो, नहीं ले जाने देंगे।इसी के साथ मतदान केन्द्रों के आस-पास अनावश्यक भीड ना होने देने,शान्ति व्यवस्था बनाये रखने, सकुशल, पारदर्शी, निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान कराने हेतु पुलिस एंव प्रशासन के अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही सभी मतदाताओं से निर्भीक, निष्पक्ष बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने की अपील की गई।
उक्त चुनाव प्रक्रिया को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक चमोली अमित सैनी व पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग प्रमोद शाह द्वारा भी क्षेत्र में भ्रमण कर लगातार मतदान केंद्रों व पोलिंग बूथों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।
जनपद चमोली की बद्रीनाथ विधानसभा में शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है।
Comments
comment
date
latest news
नाईट लाइफ में मसरूफ युवाओं पर दून पुलिस की सख्ती !

नाईट लाइफ में मसरूफ युवाओं पर दून पुलिस की सख्ती !