News :
पहाड़ी थीम पर सजा अलंकार ज्वेलर्स का नया शोरूम, भानियावाला में 14 सितंबर को भव्य उद्घाटन हरीश रावत के ओएसडी चंदन सिंह जीना पर ई डी की कार्रवाई पर भड़के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बडोवाला फायरिंग कांड का अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, पूर्व प्रेमिका ने दी थी सुपारी, साथी संग गिरफ्तार केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, एसपी ने रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण* उत्तराखंड में 15 सितंबर से शुरू होगा गड्ढामुक्ति अभियान, सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने की तैयारी* पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, पीएम मोदी से आज होगी द्विपक्षीय वार्ता* *दर्शन की चाह थी, चलने में मजबूरी थी… जवान बने सहारा* बडोवाला में बैंककर्मी पर फ़ायरिंग करने वाला एक बदमाश मुठभेड़ में घायल, 1 फरार, पूर्व प्रेमिका ने दी थी सुपारी फायरिंग, रंगदारी मामले में फरार ईनामी महिला सोनीपत से गिरफ्तार नारियल पानी को लेकर हुए विवाद में ठेले मालिक ने ग्राहक को पीटा, गिरफ्तार

एसपी अक्षय कोंडे ने पुलिस चौकी चोपता का किया औचक निरीक्षण

  • Share
एसपी अक्षय कोंडे ने पुलिस चौकी चोपता का किया औचक निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

10/04/2024

रुद्रप्रयाग:आज शुक्रवार को पुलिस कप्तान रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे ने रिपोर्टिंग पुलिस चौकी चोपता का आकस्मिक निरीक्षण करने के साथ ही उनके द्वारा तृतीय केदार तुंगनाथ तक पैदल पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उक्त निरीक्षण के दौरान एसपी कोंडे द्वारा सबसे पहले थाना ऊखीमठ के अन्तर्गत रिपोर्टिंग पुलिस चौकी चोपता का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
चौकी क्षेत्रान्तर्गत स्थित रमणीक स्थल चोपता व आसपास के क्षेत्र की जानकारी लेते हुए तुंगनाथ मन्दिर पैदल ट्रैक पर आने वाले ट्रैकर, पर्यटकों व यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये। स्वयं उनके द्वारा तुंगनाथ मन्दिर तक पहुंचकर पैदल भ्रमण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान उनके द्वारा पर्यटकों व यात्रियों से वार्ता कर उनके अनुभव जाने गये व साथ उपस्थित थाना प्रभारी ऊखीमठ मुकेश चौहान को निर्देशित किया गया कि चोपता क्षेत्रान्तर्गत व तुंगनाथ पैदल मार्ग पर पुलिस के स्तर से निरन्तर गश्त किये जाने तथा अवांछनीय गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। 
Comments
comment
date
latest news
शाबाशी: बरसाती नाले में बही दो बच्चियों को पुलिस व स्थानियो ने बचाया

शाबाशी: बरसाती नाले में बही दो बच्चियों को पुलिस व स्थानियो ने बचाया