News :
एआई युग में मैकेनिकल इंजीनियरिंग करियर का भविष्य: मशीनों से बुद्धिमान प्रणालियों तक नगरासू गुरुद्वारे की छत पर चढ़े 2 निहंग भी नीचे उतरे, स्थानीय युवको के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज 6 करोड़ 75 लाख की ठगी करने वाला कुख्यात भूमाफिया गिरफ्तार गणेश जोशी ने दी महान शिक्षाविद डॉ0श्यामा प्रसाद को श्रद्धांजलि बरसात के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में पहुँचा 3 माह का राशन,1 जुलाई से वितरण शुरू शान्ति भंग करने वालो को हरिद्वार पुलिस ने सिखाया सबक ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की संदिग्धो के विरूद्ध कार्यवाही खाई में गिरी स्कार्पियो, शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत स्थिति पूर्णतः सामान्य,गुरद्वारे में व्यवस्था पूर्व की तरह हो रही संचालित: कप्तान निहारिका समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 146 जन शिकायतें, समयबद्व निस्तारण के सख्त निर्देश

एसओजी रुद्रप्रयाग ने छात्रों को नशे के खिलाफ किया शिक्षित

  • Share
एसओजी रुद्रप्रयाग ने छात्रों को नशे के खिलाफ किया शिक्षित

shikhrokiawaaz.com

08/28/2024


रुद्रप्रयाग-: नशे के खिलाफ आम जनता व युवाओं को जागरूक करने को रुद्रप्रयाग पुलिस के सतत प्रयासों की दिशा में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा युवाओं के बीच जाकर उन्हें नशे से दूर रहने को मोटीवेट कर रही है। जिस क्रम में आज निरीक्षक मनोज नेगी प्रभारी एसओजी/साइबर सैल रुद्रप्रयाग द्वारा कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज लदोली, घोलतीर में जन जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया।

उनके द्वारा अभियान के तहत विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं तथा विद्यालयी स्टाफ को ड्रग्स के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करते हुए जीवन में कभी नशा न करने के लिये जागरुक किया गया तथा नशे के दुष्प्रभावों व इसके सेवन से स्वास्थ्य एवं समाज पर पढ़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए अपने परिजनों व आमजनमानस को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत रहने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने छात्रों व स्कूल प्रबंधन से आवाहन किया कि समाज में जहर की तरह फैली इस कुरीति के खिलाफ वह सभी जागरूक पहल करते हुए अपने परिवारजनों व मित्रों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें।

इसके साथ ही साइबर सेल प्रभारी द्वारा छात्रों को वर्तमान में पुलिस व आम जनता के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरे है। उन्होंने कहा कि जब भी वह सोशल मीडिया साइट्स व सोशल नेटवर्किंग का इस्तेमाल करें तो सोच समझकर करें और किसी भी प्रकार से अपनी निजी जानकारियां किसी भी अनजान से साझा न करें। इसके साथ ही उनके द्वारा छात्रों को एटीएम कार्ड के इस्तेमाल, मोबाइल बैंकिंग,इंटरनेट बैंकिंग,फेक लिंक,फ्रॉड कॉल आदि के बारे में जानकारी दी। पुलिस टीम द्वारा छात्रों को हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी व उसके उपरांत एन्टी ड्रग्स और साइबर जागरुकता पम्पलेट वितरित किये गए। 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरीश सिंह चौधरी, विद्यालयी स्टाफ़ आदि उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
यातायात नियम तोड़ते 259 युवाओं का चालान, पुलिस ने अभिभावको को समझाई नियमो की अहमियत

यातायात नियम तोड़ते 259 युवाओं का चालान, पुलिस ने अभिभावको को समझाई नियमो की अहमियत