News :
4 पेटी देशी शराब संग 3 शराब तस्कर गिरफ्तार 4 पेटी देशी शराब संग 3 शराब तस्कर गिरफ्तार पत्नी से मारपीट व तीन तलाक देने वाला पति गिरफ्तार *शराब के नशे में धुत पत्नी से मारपीट व हो हल्ला मचाने वाला पति गिरफ्तार* पहाड़ी थीम पर सजा अलंकार ज्वेलर्स का नया शोरूम, भानियावाला में 14 सितंबर को भव्य उद्घाटन हरीश रावत के ओएसडी चंदन सिंह जीना पर ई डी की कार्रवाई पर भड़के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बडोवाला फायरिंग कांड का अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, पूर्व प्रेमिका ने दी थी सुपारी, साथी संग गिरफ्तार केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, एसपी ने रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण* उत्तराखंड में 15 सितंबर से शुरू होगा गड्ढामुक्ति अभियान, सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने की तैयारी* पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, पीएम मोदी से आज होगी द्विपक्षीय वार्ता*

एसआईटी को मिली मुख्य आरोपी नौटियाल की 3 दिन की रिमांड

  • Share
एसआईटी को मिली मुख्य आरोपी नौटियाल की 3 दिन की रिमांड

shikhrokiawaaz.com

07/28/2026


ज्योतिर्मठ-: बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल की एसआईटी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योतिर्मठ से 3 दिन की न्यायिक रिमांड मंजर करवा ली है, जिसके चलते एसआईटी प्रमोद नौटियाल को आज 28 जुलाई से 30 जुलाई तक अपनी रिमांड में रख बद्रीनाथ धाम में वित्तीय गड़बड़ी मामले में और पूछताछ कर हेडफेरी का माल बरामद कर सकते है।


गौरतलब है कि 8 जुलाई में बद्रीनाथ धाम में वित्तीय गड़बड़ी सामने आने के बाद जांच को गठित पुलिस की एसआईटी द्वारा जांच के दौरान मंदिर की 2 जुलाई की एक सीसीटीवी फुटेज में चढ़ाने की धनराशि व अन्य चढ़ावा गिनने में तैनात मंदिर समिति का एक अधिकारी मोबाइल के नीचे 500 की गड्डी ले जाते हुए दिखाई ,जिसकी जांच करने पर एसआईटी ने मंदिर के वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को बीते हफ्ते देहरादून से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं एसआईटी द्वारा वित्तीय गड़बडी मामले में एक सेवानिवृत्त मंदिर अधिकारी राजेन्द्र सिंह चौहान को भी बीते दिनों गिरफ्तार किया था। वित्तीय गड़बड़ी का मुख्य आरोपी चमोली के पुरसाडी जेल में बंद है, जहां से एसआईटी आज उसे अपनी रिमांड पर लगी।


गिरफ्तारी के दौरान एसआईटी द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योतिर्मठ से लगातार 3 बार अभियुक्त प्रमोद की रिमांड मांगी गई थी किन्तु तीनो बार न्यायालय द्वारा एसआईटी की अर्जी खारिज कर दी गयी थी। बताया जा रहा है कि इस बीच हाल ही में एसआईटी पूछताछ के दौरान जेल में गयी तो वहां अभियुक्त प्रमोद द्वारा एसआईटी के समक्ष 500-500 नोट के बंडल व आभूषण मंदिर से ले जाना की बात स्वीकार की थी व टीम को वह बरामद करवा सकने की बात कही थी। इस नए तथ्यों के साथ एसआईटी द्वारा चौथी बार न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योतिर्मठ के समक्ष अर्जी डाली थी जिसे मजिस्ट्रेट द्वारा स्वीकार कर एसआईटी को प्रमोद कुमार की 3 दिन की रिमांड मंजूर की है।

Comments
comment
date
latest news
एस पी उत्तरकाशी ने जनजागरुकता चौपाल में सीनियर सीटिजन तथा आमजनमानस को साईबर अपराधों के प्रति किया सजग

एस पी उत्तरकाशी ने जनजागरुकता चौपाल में सीनियर सीटिजन तथा आमजनमानस को साईबर अपराधों के प्रति किया सजग