News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में गठित एसआईटी द्वारा जाँच शुरू

  • Share
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में गठित एसआईटी द्वारा जाँच शुरू

shikhrokiawaaz.com

09/27/2025


देहरादून:  बीती 21 सितंबर को यूकेएसएसएससी द्वारा आयोजित कराई जा रही स्नातक स्तरीय पदों के लिये लिखित प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्रों के फोटो आउट होने के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर मु०अ०सँ० - 301/25 धारा 11(1)/11(2)/12(2) उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग में निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना सुनिश्चित करने के लिये शासन द्वारा मां0 उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है, जिसका कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण प्रदेश निर्धारित किया गया है।

 एसआईटी टीम द्वारा कल यूकेएसएससी के कार्यालय में अधिकारियों/कर्मचारियों से पूछताछ कर उनके रिकार्ड खंगाले गये, इस दौरान टीम द्वारा उपस्थित अधिकारियों से उक्त परीक्षा कें मानकों तथा सुरक्षा के दृष्टिगत की गयी व्यवस्थाओं के समबन्ध में जानकारी कर दस्तावेज तलब किये गये, साथ ही परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी देख रही कम्पनी के पदाधिकारियों से पूछताछ की गई, इसके अतिरिक्त अभियुक्त से जुडे दस्तावेजों व अन्य दस्तावेजों को जल्द से जल्द एसआईटी टीम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
Comments
comment
date
latest news
पुलिस कप्तान उत्तरकाशी ने टीम से चारधाम यात्रा में एक्स्ट्रा एफर्ट डालने का किया आवाहन, 'अतिथि देवो भवः' के भाव से ड्यूटी करने के निर्देश

पुलिस कप्तान उत्तरकाशी ने टीम से चारधाम यात्रा में एक्स्ट्रा एफर्ट डालने का किया आवाहन, 'अतिथि देवो भवः' के भाव से ड्यूटी करने के निर्देश