News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का एसडीआरएफ सेनानायक ने किया ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण

  • Share
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का एसडीआरएफ सेनानायक ने किया ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

05/22/2026

केदारनाथ:चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने केदारनाथ धाम पहुंचकर ग्राउंड जीरो पर व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ पैदल मार्ग, संवेदनशील स्थलों, राहत एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन रिस्पॉन्स सिस्टम का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सेनानायक ने यात्रा ड्यूटी में तैनात विभिन्न विभागों और एजेंसियों के अधिकारियों व कर्मचारियों से संवाद कर मौके पर आ रही चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए तथा समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया।
एटीएस टीम के साथ भी समन्वय बैठक कर किसी भी आपात स्थिति में तेज और बेहतर रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।
केदारनाथ धाम में स्थापित एसडीआरएफ पोस्टों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने जवानों से बातचीत की और उनके रहने, खाने व अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। कठिन परिस्थितियों में लगातार सेवा दे रहे एसडीआरएफ कार्मिकों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
धाम स्थित अस्पताल पहुंचकर सेनानायक ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से मुलाकात की तथा यात्रा अवधि में एसडीआरएफ की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके बाद वह पैदल मार्ग से लिनचोली पहुंचे, जहां मेडिकल फर्स्ट रेस्पॉन्डर पोस्ट और एसडीआरएफ टीम से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी दौरान सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रही एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु को तुरंत ऑक्सीजन उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाई गई।
यात्रा मार्ग पर सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने श्रद्धालुओं से संवाद कर उनका फीडबैक भी लिया और सुरक्षित यात्रा के लिए जरूरी जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, त्वरित राहत और सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय एसडीआरएफ की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए टीम लगातार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।
Comments
comment
date
latest news
नववर्ष की पूर्व संध्या पर 9 नशा तस्करो को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

नववर्ष की पूर्व संध्या पर 9 नशा तस्करो को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार