News :
जाम में दम तोड़ती 'गोल्डन ऑवर्स' की उम्मीद उत्तराखंड पुलिस को मिली 'कर्म, सत्यं, शौर्यम' की नई पहचान डीआईजी धीरेंद्र ने चमोली पुलिस को दिलाई एकता,अखंडता की शपथ, कहा 2 दिन की बर्फबारी के बाद केदारनाथ में मौसम खुला,भारी संख्या में पहुँचे श्रद्धालु राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में भव्य परेड का हुआ आयोजन,आईजी ने 16 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ेगा, गांवों में बनेंगे मुख्यमंत्री खेल क्लब खाकी सिर्फ कर्तव्य नहीं, परिवार भी है… मुश्किल घड़ी में घायल जवानों के साथ खड़ा पुलिस विभाग मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद लापता हेलीकाप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 6 कई मौत, यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन की सभी उड़ाने की रद्द लॉटरी के नाम पर 80 लाख की ठगी करने वाला 1 गिरफ़्तार

एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा मासिक सम्मेलन का किया आयोजन

  • Share
एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा मासिक सम्मेलन का किया आयोजन

shikhrokiawaaz.com

10/01/2024


देहरादून:एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी द्वारा कल सोमवार को एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मासिक सम्मेलन का आयोजन किया।
सम्मेलन के माध्यम से सेनानायक अर्पण यदुवंशी द्वारा समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के आवासीय व भोजन व्यवस्था,उपकरणों की स्थिति तथा अन्य व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं समस्त समस्याओं का त्वरित निदान करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अक्टूबर और नवंबर माह की चारधाम यात्रा के लिए एसडीआरएफ पूरी तरह से तैयार है जिसमें हाई एल्टीट्यूड टीम भी तैयारी और सतर्कता के साथ तैनात रहेगी व सैटेलाइट फोन को कार्यशील हालत में रखा जाएगा और उनका उपयोग उन क्षेत्रों में किया जाएगा जहां नेटवर्क की कमी है।
उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ वाहिनी की बैकअप टीम हमेशा अलर्ट मोड पर रहेगी ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति का तुरंत सामना किया जा सके व एसडीआरएफ के जवानों को फिट और सक्रिय बनाए रखने के लिए स्पोर्ट्स एवम् मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाए,व उच्च तकनीक वाले उपकरणों को चिन्हित कर क्रय हेतु प्रस्ताव बनाए जाएं जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावी तरीके से किये जा सके और रेस्क्यू कार्यों में ड्रोन का उपयोग किया जाएगा ताकि खोज और बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके साथ ही वॉटर रेस्क्यू टीम के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी निरंतर चलाए जा रहे हैं ताकि जल से संबंधित आपात स्थितियों में बेहतर प्रतिक्रिया दी जा सके व माउंटेनियरिंग के नए कोर्स सिखाने हेतु भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, जिससे टीम की पर्वतीय क्षमताओं को और भी मजबूत किया जा सके।
उन्होंने कहा कि कुमाऊं परिक्षेत्र में एसडीआरएफ की एक अन्य बटालियन का बनना प्रस्तावित है जिसके सम्बन्ध में उनके द्वारा अधीनस्थों को भूमि एवम् अन्य संबंधित कार्यो को समय से पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए गए है।
इसके साथ ही भविष्य में केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल, न्यूक्लियर संभावित खतरों को देखते हुए सीबीआरएन टीम को और सशक्त बनाने हेतु अधिक से अधिक जवानों को चारधाम यात्रा के उपरांत रिफ्रेशर कोर्स कराने तथा सीबीआरएन रेस्क्यू कार्यों के दौरान प्रयोग होने वाले उपकरणों की खरीदारी हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
सेनानायक ने जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि विगत 03 माह में एसडीआरएफ द्वारा कुल 423 रेस्क्यू ऑपरेशन के माध्यम से 13429 लोगों को बचाया है इस वर्ष अब तक 13941 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
सम्मेलन के दौरान उपसेनानायक मिथिलेश कुमार, विजेंद्र दत्त डोभाल, सहायक सेनानायक श्यामदत्त नौटियाल, क्वार्टर मास्टर राजीव रावत एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
'मेरे वोट के है मायने' के साथ दून पुलिस आम जनता को कर रही वोट देने को जागरूक

'मेरे वोट के है मायने' के साथ दून पुलिस आम जनता को कर रही वोट देने को जागरूक