News :
दो लोगो के भरोसे का कत्ल कर लाखो रुपये ठगने वाला पंजाब से गिरफ्तार पीपलकोटी टनल हादसे के बीच मौके पर पहुंचे आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक, रेस्क्यू का लिया जायजा रामनगर क्षेत्र में फायरिंग करने वाला मुख्य सरगना मुठभेड़ में गिरफ्तार 8 पेटी अंग्रेजी शराब संग 1 तस्कर गिरफ्तार लोगो को सट्टा खिलाता युवक गिरफ्तार पुलिस कप्तान के नेतृत्व में दून पुलिस की सघन चेकिंग जारी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में डीजीपी ने सभी पुलिस कर्मियो को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई एम्स निदेशक ने ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी व उनकी टीम को किया सम्मानित कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण अवैध रूप से भारत में रह रही 01 बांग्लादेशी महिला को दून पुलिस ने लिया हिरासत में

10 किलो चिकन व बीयर की 5 बियर बोतलों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया नष्ट

  • Share
10 किलो चिकन व बीयर की 5 बियर बोतलों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया नष्ट

shikhrokiawaaz.com

06/08/2025



रुद्रप्रयाग-: केदारनाथ यात्रा मार्ग में मांस-मच्छी सहित शराब का सेवन प्रतिबंधित है,और बाहरी राज्यों से पर्यटन के नाम पर पहाड़ों में मौज मस्ती के नाम पर आ रहे युवाओ को पुलिस द्वारा यह बात भली भांति समझाई जा रही है व कार्यवाही भी की जा रही है।जिस क्रम में आज फाटा सोनप्रयाग में पुलिस ने चेकिंग में पकड़े 10 किलो चिकन व 5 बीयर की बोतलों को नष्ट कर दोनो व्यक्ति का चालान काटा।


बाबा भोले नाथ के धाम रुद्रप्रयाग अंतर्गत केदारनाथ में देशभर से श्रद्धालुओं का आगमन बना हुआ है, जिनकी सुरक्षा के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा निरंतर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सहित चेकिंग व्यवस्था भी सख्ताई बरती जा रही है। पुलिस टीम द्वारा यात्री वाहनो को सही गंतव्य की ओर अग्रसर करने को मार्गदर्शन सहित आपरेशन मर्यादा के तहत कार्यवाही कर पर्यटन स्थल,सार्वजनिक स्थलों व सड़को पर और पर्यटको व स्थानीय लोगो के मर्यादा व उनको परेशानी न हो इसके चलते भी कार्यवाही की जा रही है। 

जिस क्रम में आज रविवार को केदारनाथ यात्रा मार्ग फाटा व सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर के नेतृत्व में चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति के कब्जे से 10 कि.ग्रा. चिकन व एक अन्य व्यक्ति के कब्जे से 5 बीयर की बोतलें बरामद की। पुलिस द्वारा चिकन व बीयर की बोतलो को तुरंत नष्ट किया गया व दोनो व्यक्तियों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की गई।
Comments
comment
date
latest news
संपत्ति को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या, शव दुगड्डा के जंगल मे फेंका

संपत्ति को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या, शव दुगड्डा के जंगल मे फेंका