News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

रुद्रप्रयाग पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

  • Share
रुद्रप्रयाग पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

shikhrokiawaaz.com

07/14/2025


रुद्रप्रयाग:पुलिस कप्तान रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में स्थित होटलों में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाते हुए नियमों का पालन न करने तथा संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त प्रतिष्ठानों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गये है। 
जिस क्रम में कल रविवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अपने विभिन्न होटल, ढ़ाबों व रिजोर्टों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम द्वारा प्रतिष्ठानों के एंट्री रजिस्टर, वहां पर कार्यरत बाहरी स्टाफ का सत्यापन, आगंतुक रजिस्टर की जांच, सीसीटीवी कैमरों की जांच, विदेशी नागरिकों की सूचना एलआईयू को दी गई है या नही सम्बंधी अभिलेख, सीसीटीवी की कार्यशीलता, अग्निशमन विभाग द्वारा प्रदत्त अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता आदि सम्बन्धी जांच व सत्यापन की कार्यवाही की गई। 
पुलिस द्वारा सभी संचालको को उनके होटल ढ़ाबों में आने वाले ग्राहकों को शराब न पिलाये जाने की हिदायत दी गयी। 
किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु बताया गया। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने अथवा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर प्रतिष्ठान स्वामियों व प्रबंधको के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गई।
Comments
comment
date
latest news
राजधानी की धड़कन घंटाघर का दिखने लगा है भव्य स्वरूप

राजधानी की धड़कन घंटाघर का दिखने लगा है भव्य स्वरूप