News :
राष्ट्रपति पुलिस कलर उत्तराखंड पुलिस में वर्तमान में कार्यरत, सेवानिवृत्त अधिकारियो,कर्मियों का सम्मान:डीजीपी पंतनगर विश्विद्यालय के कुलपति चयन में यूजीसी के नियमो के उल्लंघन का हवाला देते हुए नियुक्ति रद्द की उठी मांग राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, केंद्र मंत्री अमित शाह ने रहे शामिल नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा कांग्रेस नेता संदीप के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने लगाए शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा तुंगनाथ धाम के कपाट भारतीय हॉकी टीम ने छटवीं बार जीती एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं

रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 3 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

  • Share
रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 3 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/21/2025


सोनप्रयाग:रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 21 पेटी शराब के साथ 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि  जनपद में चल रही केदारनाथ धाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस कप्तान अक्षय कोंडे
द्वारा सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अवैध तरीके से शराब का भण्डारण, विक्रय, तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
जिस क्रम में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस के स्तर से चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके07एक्स4027 (वैगनार कार) में दो व्यक्तियों 1. चन्द्र मोहन सिंह, पुत्र उमेद सिंह, निवासी डालसिंगी,थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग तथा 2. पाल सिंह, पुत्र स्वरुप सिंह, निवासी कुरछौला, थाना रुद्रप्रयाग के कब्जे से कुल 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (192 बोतल, 72 अद्धे) की बरामदगी की गयी है।
वहीं दूसरी तरफ कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत चौकी गौरीकुण्ड के स्तर से स्थानीय सूचना तन्त्र के आधार पर गौरीकुण्ड मुख्य सड़क से ऊपर घोड़ा खच्चर मार्ग पर अभियुक्त पंकज सिंह, पुत्र गजपाल सिंह, निवासी तालाजामन, तहसील, बसुकेदार, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग को 20 बोतल अवैध शराब मैकडॉवल्स के साथ गिरफ्तार किया गया।
वर्तमान में यात्रा अवधि में अब तक जनपद पुलिस के स्तर से आबकारी अधिनियम के तहत कुल 11 मुकदमे दर्ज कर 839 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है तथा 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है व शराब परिवहन में प्रयुक्त हुए 03 वाहन सीज किये गये हैं।
Comments
comment
date
latest news
उत्तराखंड में महसूस हुए भूकंप के झटके, धारचूला के लोगों में दहशत का माहौल

उत्तराखंड में महसूस हुए भूकंप के झटके, धारचूला के लोगों में दहशत का माहौल