News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

शराब तस्करी कर रहे 08 नेपालियों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
शराब तस्करी कर रहे 08 नेपालियों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/31/2024


रुद्रप्रयाग:जनपद में चल रही केदारनाथ यात्रा को देखते हुए नशे पर लगाम लगाने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।जिस क्रम में जनपद पुलिस ने 8 नेपालियों को शराब तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार थाना ऊखीमठ, थाना गुप्तकाशी व कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने स्थानीय स्तर पर सूचना तन्त्र विकसित करते हुए चौकिंग के दौरान ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत चार अलग-अलग प्रकरणों में 04 व्यक्तियों व थाना गुप्तकाशी पुलिस ने एक प्रकरण में 01 व्यक्ति व कोतवाली सोनप्रयाग ने दो प्रकरणों में 03 व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना ऊखीमठ क्षेत्र से अभियुक्त 1.हिकमत बोहरा(उम्र22) पुत्र दत्ते बोहरा,निवासी दुलुनगर पालिका 09 कापड़ी, खाड़ा, नेपाल, हाल मजदूर गौरीकुण्ड,2.टेक बहादुर शाही(उम्र41) पुत्र धनवीर शाही, निवासी कालीकोट, गांव पालिका जिला,शुभपालिका, हाल मजूदर गौरीकुण्ड,3.रतन शाही, (उम्र27)पुत्र धनबहादुर शाही, निवासी गांव पालिक महावही, जिला कालीकोट नेपाल, हाल मजदूर गौरीकुण्ड,4.प्रकाश थापा(उम्र21)पुत्र दान बहादुर थापा, निवासी चामुण्डा बिन्दा, सैनी, नगरपालिका वार्ड न. 5 दाइलेख, जिला दाइलेख नेपाल, को गिरफ्तार किया गया।
कोतवाली सोनप्रयाग से अभियुक्त 1.रतन शाही पुत्र पूर्ण बहादुर शाही, निवासी बंजण, जिला चौनपुर राज्य सुन्दर, पश्चिम नेपाल, हाल निवास गौरीकुण्ड,2.रमेश ऑली, पुत्र शाहवीर ऑली, निवासी बापूखोला, वार्ड नंबर 11, जिला सलयारण,नेपाल। हॉल गौरीकुण्ड, थाना सोनप्रयाग।
समराट सिंह, पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी ग्राम चितन पालिया, जिला रोलपा, नेपाल, हाल निवास गौरीकुण्ड को गिरफ्तार किया गया।
थाना गुप्तकाशी से अभियुक्त लोकेश बूडा, पुत्र टीका बहादुर बूडा,निवासी तिलागुफा, जिला जुमला,नेपाल,हाल निवास रामपुर, को गिरफ्तार किया गया।प
अब तक केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में जनपद पुलिस के स्तर से अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 14 मुकदमे व 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 278 बोतल शराब की बरामद की गई है।
Comments
comment
date
latest news
भारत की धरती पर लौटा 102 टन सोना!

भारत की धरती पर लौटा 102 टन सोना!