News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

यात्रियों की सहायता को प्रतिबद्धता से कार्य रही रुद्रप्रयाग पर्यटन पुलिस

  • Share
यात्रियों की सहायता को प्रतिबद्धता से कार्य रही रुद्रप्रयाग पर्यटन पुलिस

shikhrokiawaaz.com

06/01/2024


रुद्रप्रयाग-: केदारनाथ धाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं की सहायता के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अलग अलग क्षेत्र में अलग से 9 पर्यटन पुलिस तैनात की गई है,जिनके द्वारा सहज व मित्रवत अंदाज़ में यात्रियों को उचित मार्गदर्शन व जानकारियों दी जा रही है। पुलिस कप्तान विशाखा अशोक का मंतव्य है कि जो भी यात्री केदारनाथ धाम यात्रा में आये वह एक अच्छा सन्देश लेकर अपनी यात्रा की ओर प्रस्थान करें। वहीं जनपद में अलग अलग स्थानों में बनाये गए 9 पर्यटन पुलिस केंद्रों में तैनात पुलिस बल पूर्ण रूप से प्रशिक्षण प्राप्त है,जिनके द्वारं सिर्फ यात्रियों को जानकारियों मुहैया करवाई जा रही है बल्कि उनकी समस्या का निस्तारण भी किया जा रहा है।

वहीं केदारनाथ धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालु रुद्रप्रयाग मार्ग से पर्यटन विश्व प्रसिद्ध हेमकुण्ड साहिब व बद्रीनाथ धाम को भी जाते है,जिसके चलते रुद्रप्रयाग क्षेत्र में पर्यटकों का लगातार आगमन बना हुआ है,जिसके चलते पर्यटन पुलिस और सक्रियता से कार्य करे  इसके लिए जरूरी है कि वह निरंतर प्रशिक्षण, पूर्ण क्षमता व हौसले में बंधे रहे। जिस दिशा में पुलिस कप्तान डॉ0विशाखा अशोक के आदेश के अनुपालन में आज शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग/यातायात द्वारा  पर्यटन पुलिस केन्द्र जवाड़ी बाईपास तथा नगरासू का निरीक्षण कर पुलिस कार्मिकों को निर्देश दिए गए।

पुलिस उपाधीक्षक द्वारा सभी पर्यटन पुलिस केन्द्रों में नियुक्त कार्मिकों को अवगत कराया गया कि हम सभी श्रद्धालुओं की सुखद तथा सुरक्षित यात्रा के लिए प्रतिबद्ध हैं, प्रत्येक श्रद्धालु यहां से एक अच्छा सन्देश लेकर जाये यह हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कार्मिकों को निर्धारित स्वच्छ वर्दी धारण करने, श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार किये जाने तथा पुलिस सहायता केन्द्र पर सुझाव/फीडबैक रजिस्टर करने को कहा। उन्होंने सभी पुलिस बल को ऊपरी क्षेत्रो के पुलिस बल से निरन्तर समन्वय बनाते हुए बदलते मौसम व यात्रा के सम्बंध में यात्रियों को सूचित करते रहने को कहा।
Comments
comment
date
latest news
एसटीएफ उत्तराखण्ड ने 70 लाख की ठगी गैंग का भण्डाफोड़ किया, मुख्य अभियुक्त राजस्थान से गिरफ्तार*

एसटीएफ उत्तराखण्ड ने 70 लाख की ठगी गैंग का भण्डाफोड़ किया, मुख्य अभियुक्त राजस्थान से गिरफ्तार*