News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

अवैध शराब तस्करी के प्रकरणों में रुद्रप्रयाग पुलिस सख्त

  • Share
अवैध शराब तस्करी के प्रकरणों में रुद्रप्रयाग पुलिस सख्त

shikhrokiawaaz.com

06/02/2024


रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा के चलते शराब तस्कर भी सक्रिय होते नज़र आ रहे है। वही प्रचलित चारधाम यात्रा में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अब तक 22 मुकदमे दर्ज किए जा चुके है और 27 अभियुक्त गिरफ़्तार हो चुके है दर्ज मुक़दमे में अब तक 2.65 लाख की अवैध शराब बरामद हुई है। 
जनपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित श्री केदारनाथ यात्रा के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी, परिवहन, विक्रय करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के प्रभावी पर्यवेक्षण में थाना अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान तीन अलग-अलग प्रकरणों में 03 नेपालियों   रूप बहादुर रोकाया, पुत्र अनन्त रोकाया, (उम्र 58 वर्ष) निवासी ग्राम ऊखाड़ी, थाना क्यार देव, जिला कालीकोट, नेपाल हाल पता मजदूर गौरीकुण्ड, एटम बम पुत्र कल बहादुर निवासी ग्राम ऊखाड़ी, थाना कयार देव, जिला कालीकोट, नेपाल, हाल पता मजदूर, गौरीकुण्ड, सोनप्रयाग, पर्वलाल, पुत्र रामसिंह, निवासी ग्राम जुविया, थाना गालजे, जिला कालीकोट, नेपाल, हाल पता गौरीकुण्ड, सोनप्रयाग को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
Comments
comment
date
latest news
पुलिस कप्तान पौड़ी ने किया मासिक गोष्ठी का आयोजन

पुलिस कप्तान पौड़ी ने किया मासिक गोष्ठी का आयोजन