News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

रुद्रप्रयाग पुलिस ने केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं से की अपील

  • Share
रुद्रप्रयाग पुलिस ने केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं से की अपील

shikhrokiawaaz.com

05/29/2024


रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम में निरन्तर श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। अब तक 5 लाख 30 हजार से अधिक की संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शनार्थ पहुंच चुके हैं। पुलिस के स्तर से धाम तक पहुंच रहे श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध कराते हुए सुगम तरीके से मन्दिर दर्शन कराये जा रहे हैं। साथ ही श्रद्धालुओं से लाइन व्यवस्था में सहयोग की अपील की जा रही है। सम्पूर्ण लाइन व्यवस्था में पुलिस बल मौजूद है तथा पुलिस बल के स्तर से श्रद्धालुओं की हौसला अफजाई की जा रही है। श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुगण पैदल, डण्डी (पालकी) कण्डी (पिट्ठू), घोड़ा-खच्चर व हैलीकॉप्टर की मदद से पहुंच रहे हैं। मौसम कभी भी ख़राब हो सकता है ऐसे में आपको अपने साथ गर्म कपड़े, बरसाती, जरूरी दवाईयां इत्यादि साथ लेकर चलना चाहिए।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की श्री केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं से अपील है कि वे अपना पंजीकरण कराने के उपरान्त ही यात्रा पर आयें।
Comments
comment
date
latest news
शहर के 12 स्थानों पर आज धारा 163 बीएनएसएस लागू

शहर के 12 स्थानों पर आज धारा 163 बीएनएसएस लागू