News :
गंगा भोगपुर कॉलेज में पौड़ी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक 04 लाख रुपये की कीमत के मोबाइल फ़ोन को उनके स्वामियों को लौटाया युवती पर दुष्कर्म का मुकदमा वापिस लेने का दबाव बनाता अभियुक्त गिरफ्तार देहरादून में 15वीं राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम विधायक उमेश कुमार ने की इस्तीफे की घोषणा गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग, यूकेडी का प्रदर्शन गैरसैंण में आयोजित होने वाले विधानसभा बजट सत्र के दृष्टिगत वी. मुरूगेशन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की डी-ब्रीफिंग ली गई निर्माणधीन बिल्डिंग की पांचवी मंज़िल से गिरा व्यक्ति, मौत, जांच शुरू 2 अवैध तमंचे संग दो अभियुक्त गिरफ्तार 16 पेटी अंग्रेजी शराब व बियर संग 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार

रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, दो बहनों की हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार

  • Share
रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, दो बहनों की हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

08/26/2026


रुड़की: रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, दो बहनों की हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार।

रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने चंद घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों बहनों की हत्या के आरोपी उनके भाई विवेक उर्फ विक्की को भगवानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा, छह खोखे और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एसएसपी ने बताया कि गणेशपुर क्षेत्र में फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसमें दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि गोलीबारी के दौरान उनका जीजा भी गंभीर रूप से घायल हुआ और उसका उपचार चल रहा है। मामले की शिकायत मृतक महिलाओं के परिजन अर्जुन सिंह की ओर से दर्ज कराई गई थी।  पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि चुड़ियाला भगवानपुर स्थित चूड़ामणि मंदिर चौक के पास आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ में हत्या के पीछे संपत्ति विवाद और चरित्र पर शक को वजह सामने आई है ।
Comments
comment
date
latest news
न्याय संहिता प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा जनसैलाब, अब तक 8000 से अधिक लोगों ने ली जानकारी

न्याय संहिता प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा जनसैलाब, अब तक 8000 से अधिक लोगों ने ली जानकारी