News :
8 अगस्त को 13 महिलाओं को मिलेगा तिल्लू रौतेली सम्मान 24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार

कूड़े से मुक्त होगी रिस्पना, पुनरुद्धार अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण

  • Share
कूड़े से मुक्त होगी रिस्पना, पुनरुद्धार अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

06/17/2026

देहरादून:जनपद की जीवनरेखा मानी जाने वाली रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करने की दिशा में जिला प्रशासन और नगर निगम ने अपनी मुहिम तेज कर दी है।
आज बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राजीव नगर क्षेत्र में चल रहे सफाई और पुनरुद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर सौरभ थपलियाल और मुख्य नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे।
उक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नदी क्षेत्र में चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लिया और संबंधित विभागों को अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून से पहले रिस्पना नदी की समुचित सफाई प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि जल निकासी व्यवस्था प्रभावित न हो और नदी संरक्षण के प्रयासों को मजबूती मिल सके।
नगर निगम द्वारा मार्च से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अब तक करीब 17 हजार मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण किया जा चुका है। निगम की ओर से बिंदाल नदी के लगभग आठ किलोमीटर और रिस्पना नदी के करीब 12 किलोमीटर क्षेत्र में व्यापक सफाई कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर के अन्य नदी-नालों और जलधाराओं में भी नियमित रूप से सफाई अभियान जारी है।
रिस्पना नदी को अतिक्रमण, कूड़े और मलबे से मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने 12 जेसीबी मशीनों और 15 डम्परों को अभियान में लगाया है। इनके माध्यम से नदी क्षेत्र में जमा कूड़ा, मलबा और अन्य अवरोधों को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि नमामि गंगे और जिला स्वच्छता समिति के सहयोग से नदी संरक्षण के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके तहत उन स्थानों की पहचान की जा रही है जहां बड़े पैमाने पर कूड़ा जमा है। साथ ही, बिना उपचारित नालों के पानी को सीधे नदी में गिरने से रोकने और उसके उपचार की व्यवस्था पर भी कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रिस्पना नदी के पुनरुद्धार के लिए दीर्घकालिक और व्यवहारिक योजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। प्रशासन, नगर निगम और अन्य विभागों के संयुक्त प्रयासों से नदी को स्वच्छ और जीवंत बनाने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम और जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
सरकारी नौकरी का झांसा देकर 30 लाख ठगने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

सरकारी नौकरी का झांसा देकर 30 लाख ठगने वाला अभियुक्त गिरफ्तार