News :
कोरोनेशन अस्पताल के मारपीट मामले में पुलिस ने 10 युवकों को किया गिरफ्तार 1.50 किलो चरस संग 2 तस्कर गिरफ्तार विश्व ओजोन दिवस: धरती की सुरक्षा कवच को बचाने का संकल्प केंद्र के आतंकियों के खिलाफ 'प्रहार' को प्रदेश में धरातल पर उतारने पर पुलिस दे बल:डीजीपी 122.14 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार आख़िर क्यों गणेश चतुर्थी के दिन चाँद देखना होता है निषेध उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, देहरादून को मिले नए एसपी सिटी और एसपी देहात महिला संग गांजा तस्करी करता डांस टीचर गिरफ्तार,5 किलो गांजा बरामद समाधान दिवस में 102 शिकायतें, ठगी से लेकर जमीन विवाद तक पहुंचे मामले अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऋषिकेश पुलिस ने 2 चोरियों का किया खुलासा, 2 नशेड़ी युवक चोरी के सामान संग गिरफ्तार

  • Share
ऋषिकेश पुलिस ने 2 चोरियों का किया खुलासा, 2 नशेड़ी युवक चोरी के सामान संग गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/18/2026


ऋषिकेश:- ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में हुई 2 चोरियों का ऋषिकेश पुलिस ने खुलासा करते हुए 2 अभियुक्तो को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है।

बीती 12 अप्रैल को वादी कपिल कुमार निवासी कृष्णा मिष्ठान भण्डार, हरिद्वार रोड, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर दी थी कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखी नगदी चोरी कर ली है। वादी की तहरीर पर पुलिस ने मु0अ0सं0- 142/2026 धारा- 305(ए) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया था।

वहीं 23 जून को एक महिला वादी विजयलक्ष्मी कोठारी निवासी न्यू कैलाश मेडिकल हॉल, देहरादून रोड, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में शिकायत दी थी कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर दुकान में रखी नगदी एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिये गये। वादीनी की शिकायत पर पुलिस ने  मु0अ0सं0- 250/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस में दर्ज कर जांच शुरू की थी।

दोनो ही मामलों को छानबीन को गठित टीम द्वारा घटनास्थलों का निरीक्षण कर घटना स्थलों तथा उनके आस पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों को चिन्हित किया व घटना के सम्बंध में जानकारी एकत्रित करने को मुखबिरी तंत्रो को एक्टिवेट किया। साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए पूर्व में चोरी की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। 

पुलिस टीम द्वारा मामले में छानबीन के क्रम में ऋषिकेश पुलिस ने कल शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर खाण्ड गांव जाने वाले मार्ग स्थित अण्डरपास के पास से घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों 1-विवेक गोयल(28) पुत्र सतीश गोयल, निवासी जटवाड़ा मोहल्ला, जनपद सोनीपत, (हरियाणा),व 2- विक्रम(20) पुत्र कर्मवीर, निवासी ग्राम बड़वासनी, थाना सदर, जनपद सोनीपत (हरियाणा) को दोनो घटनाओं में चोरी गई नगदी व महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया। 

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनो नशे के आदी हैं। उन दोनों के द्वारा अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने एक और साथी के साथ मिलकर चोरी की गई थी। अभियुक्तो द्वारा चोरी में मिले पैसों से अपने नशे का सामान व अन्य जरूरत की वस्तुएं खरीदने में खर्च कर दिए गए है। अभियुक्तो के तीसरे साथी की तलाश की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
409 ग्राम चरस तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार

409 ग्राम चरस तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार