News :
कोतवाली चम्बा व पुलिस लाइन चम्बा में जवानों के लिए बने स्मार्ट बैरक व भोजनालय का कप्तान श्वेता ने किया उद्धघाटन रेक्सा दानू ट्रांसजेंडर वर्ग के लिए मतदान आइकॉन नामित दिसंबर 2026 से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, सीएम धामी ने की घोषणा जखोली के अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरा वाहन,4 रेस्क्यू,2 को रेस्क्यू करने का कार्य जारी 2027 चुनावो को लेकर कांग्रेस की राजधानी में अहम बैठक एप्रो ग्लोबल कंपनी को प्लांट लगाने हेतु जमीन दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के 164 मामला का निस्तारण इंटेलिजेंस ब्यूरो के एसपी को ड्राइवर ने मारी गोली पंचतत्व में विलीन हुई योगी की माँ, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि एसआई अशोक राठौड़ के बेटे आश्विक ने आरआईएमसी प्रवेश परीक्षा में हासिल किया देशभर में पहला स्थान

रेक्सा दानू ट्रांसजेंडर वर्ग के लिए मतदान आइकॉन नामित

  • Share
रेक्सा दानू ट्रांसजेंडर वर्ग के लिए मतदान आइकॉन नामित

shikhrokiawaaz.com

11/22/2026




देहरादून-: वोट हम सभी का अधिकार, के मंतव्य को सच साबित करने के लिए उत्तराखंड निर्वाचन आयोग इस बार दोगुनी तैयारी से 2027 चुनावो की तैयारी कर रहा है। उत्तराखंड में मतदान प्रतिशत गत वर्ष के मुकाबले और बढ़े व समाज का हर वर्ग मतदान में भाग ले इसके लिए भी निर्वाचन आयोग प्रयास कर रहा है। जिस क्रम में जिला समाज कल्याण द्वारा ट्रांसजेंडर वर्ग को वोट देने के लिए प्रेरित करने को उनके बीच से रेक्सा दानू को मतदान आईकॉन नियुक्त किया है।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद देहरादून में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जिला समाज कल्याण अधिकारी, देहरादून द्वारा रेक्सा दानू (ट्रांसजेंडर), देहरादून को जनपद के समस्त ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए मतदान आइकॉन नामित किया गया है। इस मर्तबा ट्रांसजेंडर वर्ग से एक चेहरे को नामित करने का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना है।  रेक्सा दानू अपने समुदाय के सदस्यों को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करेंगी।

नामित आइकॉन द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 के दौरान जनपद के आम नागरिकों को भी अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, मतदान के दिन अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदान करने तथा अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया जाएगा।



दीपांकर घिल्डियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी/ नोडल अधिकारी (टीजी) देहरादून ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। ट्रांसजेंडर समुदाय को मतदान जागरूकता अभियान से जोड़ना समावेशी एवं सहभागी लोकतंत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अभियान के माध्यम से जनपद में “कोई मतदाता न छूटे, प्रत्येक मतदाता मतदान करे” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।




Comments
comment
date
latest news
आईपीएस तृप्ति भट्ट ने 'गोद' लिया बद्रीनाथ थाना

आईपीएस तृप्ति भट्ट ने 'गोद' लिया बद्रीनाथ थाना