News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

नाम बदलकर भटिंडा में रह रहा ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
नाम बदलकर भटिंडा में रह रहा ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/04/2025


सेलाकुई-: सेलाकुई में एक बंद घर का ताला तोड़कर नगदी व गहने चुराने वाले 10 हज़ार के फरार ईनामी अभियुक्त को पुलिस व एसओजी की टीम ने भटिंडा से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त भटिंडा में पिछले 8 महीने से अपना नाम बदलकर रह रहा था।

बीते 2 वर्ष पूर्व सेलाकुई अंतर्गत तिलक विहार निगम रोड में कुछ अज्ञात चोरों द्वारा सुरेन्द्र सिंह के घर का ताला तोडकर नगदी व ज्वैलरी चोरी कर लिया था। उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में सम्मिलित 01 अभियुक्त बंटी शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी अजीवाला बस्ती, थाना पौंटा साहिब सिरमौर हिमाचल प्रदेश को चैकिंग के दौरान घटना में चोरी गई नगदी व ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 

अभियुक्त से पूछताछ में घटना मे एक अन्य अभियुक्त जितेन्द्र शर्मा पुत्र स्व0 करनैल सिंह निवासी हरियाणा के शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई थी,  जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार उसके सभी सम्भावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही थी, परन्तु अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर कप्तान देहरादून द्वारा उस पर 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। 
ईनामी अभियुक्तो की धरपकड़ को सभी थानों द्वारा चलाये जा रहे अभियान में सेलाकुई पुलिस द्वारा इस मामले में ईनामी अभियुक्त जितेंद्र शर्मा की गिरफ्तारी हेतु थाना पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

 गठित टीम द्वारा मुखबिर तथा सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त जितेन्द्र शर्मा के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तो अभियुक्त के भटिंडा में अपना नाम बदलकर विशाल शर्मा के नाम से रहने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल एक टीम को भटिंडा पंजाब रवाना किया गया, जहाँ टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में गोपनीय रूप से जानकारी प्राप्त करते हुए अभियुक्त को भटिंडा, पंजाब से गिरफ्तार किया गया।  
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा थाना सेलाकुई के अतिरिक्त कोतवाली नगर क्षेत्र में भी नकबजनी की घटना को अंजाम देना बताया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर उसके कब्जे से उक्त दोनो घटनाओं में चोरी की गई ज्वैलरी बरामद की है।
Comments
comment
date
latest news
स्थिति पूर्णतः सामान्य,गुरद्वारे में व्यवस्था पूर्व की तरह हो रही संचालित: कप्तान निहारिका

स्थिति पूर्णतः सामान्य,गुरद्वारे में व्यवस्था पूर्व की तरह हो रही संचालित: कप्तान निहारिका