News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

2 बिछुड़े बच्चो को पिता से मिलवा बिखेरी मुस्कान

  • Share
2 बिछुड़े बच्चो को पिता से मिलवा बिखेरी मुस्कान

shikhrokiawaaz.com

10/09/2024


ऋषिकेश-: अपने पिता के साथ उत्तरप्रदेश के भदौई से ऋषिकेश आये दो बच्चे त्रिवेणीघाट के पास बिछुड़ गए। जिन्हें ऋषिकेश पुलिस द्वारा सकुशल उनसे मिलाकर बच्चो व पिता के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।

आज बुधवार को कोतवाली ऋषिकेश पर विशाल यादव पुत्र विनोद यादव नि0 चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश के द्वारा 02 नाबालिक बालको को थाने लाया गया व पुलिस को बताया कि ये दोनो बच्चे त्रिवेणीघाट के पास घूम रहे थे, जो शायद अपने परिवार वालो से बिछड़ गये है।  जिसपर ऋषिकेश पुलिस द्वारा उक्त दोनो बच्चो की तस्वीरे खींच सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर डाल बच्चो के परिजनों की खोजबीन शुरू की।
 जिसके कुछ समय बाद बच्चो की तस्वीरों को देख बच्चो के पिता महरज्जन शाह पुत्र सहिदन शाह नि0 नथयीपुर, जिला भदौई, उ0प्र0 थाने आये और बच्चो को सकुशल देखकर भावुक हो गए। पुलिस द्वारा दोनो बच्चो को उनके पिता को सुपुर्द किया गया। 

बच्चो के पिता ने बताया कि वह ऋषिकेश किसी काम से आये थे जिस दौरान त्रिवेणीघाट के आसपास उनके बच्चे उनसे बिछुड गये। बच्चो के सकुशल मिलने पर पिता द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
Comments
comment
date
latest news
होली व होलिका को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने को सतर्क सुरक्षा बनाये अधिकारी: पुलिस कप्तान

होली व होलिका को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने को सतर्क सुरक्षा बनाये अधिकारी: पुलिस कप्तान