News :
एआई युग में मैकेनिकल इंजीनियरिंग करियर का भविष्य: मशीनों से बुद्धिमान प्रणालियों तक नगरासू गुरुद्वारे की छत पर चढ़े 2 निहंग भी नीचे उतरे, स्थानीय युवको के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज 6 करोड़ 75 लाख की ठगी करने वाला कुख्यात भूमाफिया गिरफ्तार गणेश जोशी ने दी महान शिक्षाविद डॉ0श्यामा प्रसाद को श्रद्धांजलि बरसात के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में पहुँचा 3 माह का राशन,1 जुलाई से वितरण शुरू शान्ति भंग करने वालो को हरिद्वार पुलिस ने सिखाया सबक ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की संदिग्धो के विरूद्ध कार्यवाही खाई में गिरी स्कार्पियो, शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत स्थिति पूर्णतः सामान्य,गुरद्वारे में व्यवस्था पूर्व की तरह हो रही संचालित: कप्तान निहारिका समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 146 जन शिकायतें, समयबद्व निस्तारण के सख्त निर्देश

चमोली में सम्पन्न हुई आरक्षी शारीरिक दक्षता परीक्षा

  • Share
चमोली में सम्पन्न हुई आरक्षी शारीरिक दक्षता परीक्षा

shikhrokiawaaz.com

03/04/2025


चमोली-: 
जनपद चमोली में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(यूकेएसएसएससी) द्वारा आयोजित आरक्षी शारीरिक दक्षता परीक्षा आज मंगलवार को सकुशल संपन्न हो गयी है। 

जनपद चमोली में भर्ती केन्द्र पुलिस लाइन गोपेश्वर में 24 फरवरी से आरंभ हुई उत्तराखण्ड़ पुलिस आरक्षी (पुरुष)/पीएसी/आई0आर0बी0(पुरुष) भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा आज मंगलवार को सम्पन्न हुई। उक्त परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए प्रत्येक चरण को राजपत्रित अधिकारियों की कड़ी निगरानी में संपन्न कराया गया, साथ ही पूरी भर्ती प्रक्रिया में प्रत्येक इवेंट की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। 

उक्त परीक्षा में कुल 3461 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया। जिसमें कुल 2677 अभ्यर्थी उपस्थित हुए व 784 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, 1998 अभ्यर्थियों द्वारा शारीरिक नापजोख/दक्षता परीक्षा पास की गई तथा 679 शारीरिक दक्षता में असफल हुए।
Comments
comment
date
latest news
आर्थिक तंगी और पारिवारिक त्रासदी के कारण प्रोजेक्ट ‘‘नंदा सुनंदा’’ के तहत आज फिर 3 बेटियां बनी ‘‘नंदा-सुनंदा’’*

आर्थिक तंगी और पारिवारिक त्रासदी के कारण प्रोजेक्ट ‘‘नंदा सुनंदा’’ के तहत आज फिर 3 बेटियां बनी ‘‘नंदा-सुनंदा’’*