News :
कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन जल सृष्टि पार्क से लौटते वक्त सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों संग खिंचवाईं सेल्फी देहरादून में अनियमिताओं के चलते 4 सीएससी सेंटर सील* रिश्तेदार के घर से चोरी हुए आभूषण बरामद, रामपुर का आरोपी गिरफ्तार* यूपीआई ट्रांसक्शन टैक्स के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन विश्वकर्मा जयंती पर उत्तरकाशी पुलिस ने की शस्त्र और मशीनरी की पूजा कप्तान प्रमेन्द्र ने टीम संग की भगवान विश्वकर्मा क़ी पूजा नशे के लिए 3 युवको ने बंद घरो में लाखों के गहने व गैस सिलिंडर किये चोरी,गिरफ्तार आर्थिक परेशानी व परिवार की प्रताड़ना के चलते शिक्षा से वंचित युवक को डीएम की कोशिशों से मिली शिक्षा की राह टिहरी में छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

क्षतिग्रस्त पेयजल लाईनों की जल्द करें मरम्मत: गणेश जोशी*

  • Share
क्षतिग्रस्त पेयजल लाईनों की जल्द करें मरम्मत: गणेश जोशी*

shikhrokiawaaz.com

04/12/2026


देहरादून--: बीती बरसाती मौसम में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाईनों की जल्द से जल्द मरम्मत करने व अभी तक इस दिशा में हुए प्रयासों के कार्यों की समीक्षा हेतु आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा जलनिगम व जलसंस्थान के अधिकारियो की बैठक ली गयी।

आज रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में जलनिगम एवं जलसंस्थान के अधिकारियों की बैठक लेते हुए मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बीती बरसात में आई आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइनों की मरम्मत  कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में कैबिनेट मंत्री द्वारा जिन क्षेत्रों में पाइपलाईन टूटी थी उन क्षेत्रो में मरम्मत कार्य शुरू करवाने को प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही कहाँ तक पहुँची है, उसकी जानकारी ली।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उन्होंने पेयजल लाईनों के दुरुस्तीकरण को कार्यो में तेजी लाने को कहा, जिससे लंबे समय से असुविधा झेल रहे जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को मसूरी विधानसभा क्षेत्र में लंबित पेयजल योजनाओं को शासन स्तर से जल्द से जल्द स्वीकृत करवाने व स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कर समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बहाल करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य घनश्याम नेगी, सुंदर सिंह पयाल, ग्राम प्रधान संजय राणा, सचिन कुमार, जलस्थान के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार पाल, जल निगम के ईई सत्येन्द्र पुंडीर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
देवभूमि के वीरों ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, एनएसजी टीम ने रचा नया इतिहास

देवभूमि के वीरों ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, एनएसजी टीम ने रचा नया इतिहास