News :
राष्ट्रपति पुलिस कलर उत्तराखंड पुलिस में वर्तमान में कार्यरत, सेवानिवृत्त अधिकारियो,कर्मियों का सम्मान:डीजीपी पंतनगर विश्विद्यालय के कुलपति चयन में यूजीसी के नियमो के उल्लंघन का हवाला देते हुए नियुक्ति रद्द की उठी मांग राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, केंद्र मंत्री अमित शाह ने रहे शामिल नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा कांग्रेस नेता संदीप के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने लगाए शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा तुंगनाथ धाम के कपाट भारतीय हॉकी टीम ने छटवीं बार जीती एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी समारोह का शुभारंभ

  • Share
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी समारोह का शुभारंभ

shikhrokiawaaz.com

09/28/2025


देहरादून: 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ किया गया। विजयदशमी और नवरात्रों के पावन अवसर पर नगर के दोनों महानगरों में भव्य रूप से इसका आयोजन किया गया। महानगर दक्षिण में 23 स्थानों और उत्तर में 18 स्थानों पर पूर्ण गणेश कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्वयंसेवकों ने योग, व्यायाम और अनुशासन का अनुकरणीय प्रदर्शन किया। समाज के सभी वर्गों—माताओं-बहनों, युवाओं और नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी ने कार्यक्रमों को जन-उत्सव का रूप प्रदान किया।
वक्ताओं ने विजयदशमी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पर्व केवल भगवान श्रीराम द्वारा रावण के पराभव का स्मरण मात्र नहीं, बल्कि सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक है।  
परम पूजनीय अध्याय सरसंघचालक डॉक्टर हेडगेवार जी कि उसे दूर दृष्टि को रेखांकित कर वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन लड़ते हुए या अनुभव किया की सामान्य हिंदू समाज अपना आत्म स्वाभिमान अपने पूर्वजों की साहस शौर्य और महानता की परंपरा से दूर होकर जातियों में भाषाओं में क्षेत्र में उच्च नीच के भाव में भटकर बहुत कमजोर हो रहा है इसलिए इस राष्ट्र को अगर नई ऊंचाइयां और हिंदुत्व की संगठन शक्ति के साथ खड़ा नहीं किया गया तो पुणे आक्रमणों के द्वारा भारत को कमजोर करने की शक्तियां सक्रिय हो जाएगी हिंदुत्व का सूर्य बुझाने के प्रयास किए जाएंगे इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गई जो 100 वर्षों की अखंड यात्रा में एक यश और कीर्ति की महान उदाहरण गाथा बन गया है। विजय दशमी के दिन शस्त्र पूजन और शक्ति पूजन की परंपरा हमें यह संदेश देती है कि संगठित समाज ही अधर्म, अन्याय और अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों पर विजय प्राप्त कर सकता है। नवरात्रों में मां दुर्गा द्वारा महिषासुर जैसे अहंकारी असुरों के संहार की कथा और शक्ति की उपासना हमें यह विश्वास दिलाती है कि संगठन और आत्मशक्ति से किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना किया जा सकता है।
कार्यक्रमों में वक्ताओं ने संघ की स्थापना, हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सेवा भावना, राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक समरसता पर विशेष बल दिया। साथ ही उन्होंने समाज को धर्मांतरण और विघटनकारी षड्यंत्रों से सतर्क रहने का आह्वान करते हुए कहा कि उपेक्षित और गरीब वर्गों की सेवा ही सच्चे राष्ट्रधर्म का पालन है।
उत्तराखंड के पराक्रमी सपूत जसवंत सिंह रावत के चीन युद्ध में बलिदान का स्मरण करते हुए कहा गया कि उनका शौर्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता है। साथ ही, आज बलिदानी क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह की जयंती का उल्लेख कर प्रेरक उदाहरण दिए । वक्ताओं ने कहा कि ये महापुरुष त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति के अमर आदर्श हैं, जिनके पथ पर चलकर ही भारत माता विश्व में आदर्श राष्ट्र और शांति का प्रतीक बन सकती हैं।
शताब्दी वर्ष के इस आरंभिक आयोजन में स्वयंसेवकों का जोश और समाज की व्यापक भागीदारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि हिंदू समाज अपनी परंपरा, संस्कृति और संगठन शक्ति के बल पर भारत को सशक्त और विश्वगुरु बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
संघ द्वारा स्वयं प्रेरणा से देश पर आए विपदा युद्ध काल में सैनिक सेनन की सहायता और आपदा पर अपने राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए तत्परता से बाढ़ की स्थिति में चाहे धारली हो या अहमदाबाद की विमान दुर्घटना हो या पंजाब की बाढ़ हो हर जगह स्वयंसेवक प्रताप से सेवा कार्यों में लग जाता है यह साहस उसे संघ की शाखा और उसका संस्कार देता है जय मा भारती ।
Comments
comment
date
latest news
पर्यटको की सुविधा के लिये डायवर्जन प्वाइन्टस व यातायात व्यवस्था का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर पहुँचे एसएसपी अजय सिंह

पर्यटको की सुविधा के लिये डायवर्जन प्वाइन्टस व यातायात व्यवस्था का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर पहुँचे एसएसपी अजय सिंह