News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

नाबालिक हिन्दू युवती से दुष्कर्म, हिन्दू संगठन ने किया हंगामा

  • Share
नाबालिक हिन्दू युवती से दुष्कर्म, हिन्दू संगठन ने किया हंगामा

shikhrokiawaaz.com

06/19/2026


देहरादून-: राजधानी देहरादून के सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला क्षेत्र में समुदाय विशेष द्वारा हिन्दू व्यक्ति की हत्या का मामला अभी ठंग से शांत भी नही हुआ है, वहीं दूसरी और कल गुरुवार राजधानी के कोतवाली नगर इलाके में एक 14 वर्षीय नाबालिक हिन्दू युवती से दुष्कर्म का मामला आया है, जहां पीड़िता की माँ द्वारा अपने मकान मालिक के भांजे के विरुद्ध उनकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने व दुष्कर्म करने की शिकायत चौकी लक्खीबाग में दर्ज करवाई है। इस घटना के सामने आने के बाद कल देर शाम ही हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों द्वारा आढ़त बाजार स्थित आरोपित की दुकान व मकान पर तोड़फोड़ कर जमकर हंगामा किया व आसपास की दुकानें भी बंद करवा दी। आरोपित युवक खुद भी नाबालिक है।


सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि कल गुरुवार को चौकी लक्खीबाग में एक महिला द्वारा तहरीर दी कि उनके मकान मालिक का भांजा उनकी 14 वर्षीय नाबालिक यत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा धारा -65(1)/351(3) बीएनएस व धारा 3/4 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।  सीओ ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत घटनास्थल को सुरक्षित करते हुये साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। आरोपित युवक भी नाबालिक है, इसलिए पुलिस द्वारा उसे संरक्षण में लिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही हिन्दू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आरोपित की आढ़त बाज़ार के पास स्थित दुकान व मकान पर तोड़फोड़ की व आसपास की दुकानें भी करवा दी गयी। गुस्साई भीड़ द्वारा हालात को और गंभीर करने से पहले ही मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल द्वारा उग्र भीड़ को पीछे खदेड़ स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस घटना से आरोपित के घर व दुकान के अगल बगल रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए थे। हालांकि पुलिस बल ने घटना को बड़ा साम्प्रदायिक दंगे का रूप नही लेने दिया।

वहीं गैर धर्म के युवक द्वारा हिन्दू युवती के साथ दुष्कर्म से गुस्साई भीड़ ने लक्खीबाग चौक व उसके उपरान्त कोतवाली नगर में जमकर नारेबाजी कर अभियुक्त के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। 

बताया जा रहा है कि महिला मूल रूप से बिहारकी निवासी है व अपने परिवार संग दून के आढ़त बाजार में एक मुस्लिम परिवार के घर मे किराए पर रहती है,घर के सामने ही उनकी दुकान भी है।
Comments
comment
date
latest news
त्यौहार की आड में अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालो पर पुलिस का शिकंजा

त्यौहार की आड में अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालो पर पुलिस का शिकंजा