News :
फर्जी लिंक से लेकर ऑनलाइन गेमिंग तक, साइबर ठगी के नए तरीकों पर पौड़ी पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस मुस्तैद प्रदेश के 10 जनपदों में बारिश, चारो धाम में हुई बर्फबारी मेडिकल एडमिशन फर्जीवाड़े में 3 और गिरफ्तार एसएससी परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार करवाचौथ के लिए महिलाओं में उत्साह, बाज़ारो में लगी भीड़ डीएम ने सुनी जनसमस्याएं, राष्ट्रपति दौरे को लेकर पूरी हुई तैयारियां राज्यपाल ने करवाचौथ पर महिला कर्मीयों को दिया अवकाश एक्शन में टीम श्वेता, 24 घंटे में 4 अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार गैरसैंण में 231.91 करोड़ की 12 विकास योजनाओं की सौगात,सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

प्रदेश के 10 जनपदों में बारिश, चारो धाम में हुई बर्फबारी

  • Share
प्रदेश के 10 जनपदों में बारिश, चारो धाम में हुई बर्फबारी

shikhrokiawaaz.com

10/29/2026


देहरादून-: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम विभाग द्वारा आज गुरुवार के लिए उत्तराखंड के 10 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा, कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश होने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। वहीँ पहाड़ी व ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई थी।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उत्तराखंड में आज से एक बार फिर मौसम ने बड़ी करवट ली है। मौसम विभाग द्वारा आज राजधानी देहरादून समेत 10 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के अनुमान की घोषणा के बाद से ही आज सुबह राजधानी देहरादून समेत टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत,नैनीताल  और पिथौरागढ़ में सुबह से ही हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है। श्रीनगर और कोटद्वार में भी बारिश हुई हो रही है। राजधानी देहरादून में सुबह 8 बजे के बाद से वर्षा का क्रम जारी है।

वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम की करवट के चलते भारी बर्फबारी हो गयी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री व गंगोत्री में भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा को पहुँच रहे श्रद्धालुओं के लिए धाम में ठिठुरन बढ़ गयी है। वहीं भारी ठंड के बावजूद श्रद्धालु प्रकृति के इस मिजाज का आनंद भी उठा रहे है। बदरीनाथ में नर -नारायण, नीलकंठ पर्वत पर आज सुबह से ही भारी हिमपात शुरू हो गया है।

चारो धामो में सुबह से ही हो रही बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं के लिए चुनौती बढ़ी है, जिसके चलते प्रशासन व पुलिस विभाग ने उक्त धामो में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी की है।

गंगोत्री धाम के कपाट आगमी 10 नवंबर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट 11 नवंबर व बद्रीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को बंद होंगे।






Comments
comment
date
latest news
चारधाम यात्रा के चलते मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में रिल्स बनाना पड़ेगा महँगा

चारधाम यात्रा के चलते मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में रिल्स बनाना पड़ेगा महँगा