News :
विश्वकर्मा जयंती पर उत्तरकाशी पुलिस ने की शस्त्र और मशीनरी की पूजा कप्तान प्रमेन्द्र ने टीम संग की भगवान विश्वकर्मा क़ी पूजा नशे के लिए 3 युवको ने बंद घरो में लाखों के गहने व गैस सिलिंडर किये चोरी,गिरफ्तार आर्थिक परेशानी व परिवार की प्रताड़ना के चलते शिक्षा से वंचित युवक को डीएम की कोशिशों से मिली शिक्षा की राह टिहरी में छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा एसपी क्राइम व एसपी सिटी को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई एसपी क्राइम व एसपी सिटी को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई

आरएसएस ने स्वयंसेवकों संग निकाली पद यात्रा

  • Share
आरएसएस ने स्वयंसेवकों संग निकाली पद यात्रा

shikhrokiawaaz.com

06/08/2026


देहरादून-:  राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ, उत्तराखंड प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग ( महाविद्यालयीन विद्यार्थी, तरूण व्यावसायी एवं विशेष) में आज सोमवार को स्वयंसेवक संघ द्वारा विकासनगर क्षेत्र में पथ संचलन का आयोजन किया, जिसमे 300 से अधिक शिक्षार्थी और 100 से अधिक शिक्षक और व्यवस्था के स्वयंसेवकों घोष वादन के साथ पथ संचलन करके राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और अनुशासन का भाव प्रकट किया।


 पथ संचलन कार्यक्रम हिमालयन स्कूल से प्रारम्भ होकर गीता भवन, पहाड़ी गली चौक, डाकपत्थर तिराहा से होते हुए अस्पताल मार्ग, 28 फिटा रोड, सिनेमा गली से होते हुए वापिस हिमालयन स्कूल पहुँचा।  पथ संचलन कर रहे स्वयंसेवकों का क्षेत्रवासियों व विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मातृशक्ति द्वारा भी इस मौके पर पारंपरिक वेशभूषा में स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया।


उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का इन दिनों विकासनगर में संघ शिक्षा वर्ग लगा हुआ है जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों युवा, संघ के कार्यों को जानने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।इस वर्ग का समापन 14 जून को सायं 5 बजे होगा। जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से लोग शामिल होगे।

 इस अवसर पर अखिल भारतीय सह सम्पर्क प्रमुख भारत भूषण जी , वर्ग सर्वाधिकारी  लोकपाल जी, विष्णु जी,वर्ग कार्रवाह रविन्द्र जी, चंदन जी, वर्ग पालक मनोहर जी, राकेश बडोनी जी वर्ग व्यवस्था प्रमुख संदीप जी, माननीय जिला संघ चालक देवराज जी, सह विभाग प्रचारक सौरभ जी, मुख्य शिक्षक राहुल जी, पूरण जी  सह मुख्य शिक्षक रमेश जी, कमल जी मौजूद रहे‌।

Comments
comment
date
latest news
मानसून से पहले उत्तराखंड अलर्ट: मुख्यमंत्री धामी ने दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश*

मानसून से पहले उत्तराखंड अलर्ट: मुख्यमंत्री धामी ने दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश*