News :
मां नन्दा के दरबार में पहुंचे डीएम-एसपी, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा बैंक का शटर तोड़ चोरी करते युवक को पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार कुख्यात अपराधियो पर चला कानून का डंडा, 10 अभियुक्तो समेत 13 की अवैध संपत्तियां ध्वस्त शिक्षक दिवस:गुरु के ज्ञान से संवरता है भविष्य दो नशेड़ियों ने घर के बाहर से चुराई साईकल, गिरफ्तार मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार विकासनगर में बाइक चोरी का खुलासा, तीन घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार

*टिहरी में सघन सत्यापन अभियान जारी, 15 दिनों में 400 से अधिक लोगों का सत्यापन*

  • Share
*टिहरी में सघन सत्यापन अभियान जारी, 15 दिनों में 400 से अधिक लोगों का सत्यापन*

shikhrokiawaaz.com

07/09/2026

टिहरी:जनपद टिहरी गढ़वाल में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन सत्यापन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बाहरी मजदूरों, किरायेदारों, घरेलू सहायकों, फेरी लगाने वालों एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों का उनके निवास और कार्यस्थलों पर जाकर सत्यापन किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, पिछले 15 दिनों में 400 से अधिक बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया है। वहीं, सत्यापन न कराने वाले 250 से अधिक मकान मालिकों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई।
एसएसपी श्वेता चौबे ने निर्देश दिए हैं कि जनपद में रहने या कार्य करने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्ति का समयबद्ध एवं अनिवार्य सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके और जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।
टिहरी पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों, बाहरी मजदूरों, घरेलू सहायकों एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अवश्य कराएं। पुलिस का कहना है कि नागरिकों का सहयोग ही सुरक्षित समाज और अपराधमुक्त जनपद की मजबूत नींव है।
Comments
comment
date
latest news
सार्वजनिक स्थल पर शराब पार्टी व हुड़दंग मचाने वाले  06 बाहरी राज्य के युवकों पर कार्यवाही

सार्वजनिक स्थल पर शराब पार्टी व हुड़दंग मचाने वाले 06 बाहरी राज्य के युवकों पर कार्यवाही