News :
3 पुलिस कार्मिकों को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार विद्युत तार चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 600 मीटर तार बरामद टिहरी पुलिस के दो अधिकारियों को भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति पर एसएसपी श्वेता चौबे ने किया सम्मानित* आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की मदद, 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बांटी भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, अगले 02 दिन का अलर्ट जारी नेपाल का यू टर्न विदेशी रेस्क्यू टीम को नेपाल ने आने की अनुमति, किन्तु लिमिटेड एक्सेस के साथ! नीट-पीजी परीक्षा को लेकर पौड़ी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

थाना दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस ने सुनीं शिकायतें और दिए समाधान के भरोसे*

  • Share
थाना दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस ने सुनीं शिकायतें और दिए समाधान के भरोसे*

shikhrokiawaaz.com

07/08/2026


पौड़ी:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर थाना धुमाकोट और थाना कालागढ़ में "थाना दिवस" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, वरिष्ठजनों, सीएलजी सदस्यों, ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रखीं।

थाना दिवस के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से क्षेत्र की कानून व्यवस्था, जनसुरक्षा, यातायात, महिला सुरक्षा और स्थानीय समस्याओं को लेकर खुलकर संवाद किया। लोगों द्वारा दिए गए सुझावों और शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम में नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देने के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA), जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर और अन्य पुलिस सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, साइबर अपराध या कानून व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि पुलिस और जनता की सहभागिता से सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।
Comments
comment
date
latest news
गार्ड को सोता देख उड़ाई मर्सडीज कार, 2 गिरफ्तार

गार्ड को सोता देख उड़ाई मर्सडीज कार, 2 गिरफ्तार